आमदी उपचुनाव: मतदाताओं ने दोनों पार्टी को किया खुश,भाजपा,कांग्रेस दोनों को मिली 1-1सीट, कांग्रेस को हुआ नुकसान

 


भूपेंद्र साहू

धमतरी।नगर पंचायत आमदी में वार्ड क्रमांक 2 और 9 में वहां के मतदाताओं ने दोनों पार्टी को खुश कर दिया है। वार्ड क्रमांक 2 में कांग्रेस की अनीता ध्रुव और वार्ड क्रमांक 9 में भाजपा की सुनीता साहू विजई रही। इस परिणाम के बाद कांग्रेस को 1 सीट का नुकसान हुआ है।


 नगर पंचायत आमदी के वार्ड क्रमांक 2 और 9 में पार्षदों के निधन के बाद खाली हो गया था। उपचुनाव के तहत 9 जनवरी को मतदान हुआ, जिसका परिणाम गुरुवार को घोषित किया गया। परिणाम के अनुसार वार्ड क्रमांक 2 से कांग्रेस की प्रत्याशी अनीता ध्रुव को 159 और भाजपा के जागेश्वर नेताम को 109 वोट मिले। इस तरह से अनीता ध्रुव 50 वोट से विजयी रही। वार्ड क्रमांक 9 में सुनीता साहू भाजपा को 150 सतिया कुंभकार कांग्रेस को 101 वोट मिले।इस तरह से भाजपा की सुनीता साहू 49 वोट से विजयी रही। 

वार्ड क्रमांक 9 में कांग्रेस का कब्जा था जिससे कांग्रेस को नुकसान हुआ है। अब नगर पंचायत में भाजपा के 8 और कांग्रेस के 7 पार्षद हो गए हैं।कांग्रेस से सीट झटकने के बाद  भाजपाइयों में उत्साह देखा गया। वहीं कांग्रेस थोड़ा मायूस नजर आई।नगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज साहू ने कहा कि वार्ड क्रमांक 9 में कुछ कमी रही होगी जनता का जनादेश स्वीकार्य है। सभी वार्डों में समानता से कार्य होते रहेंगे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने