यज्ञ से मनुष्य को अनेक आध्यात्मिक एवं भौतिक सुख प्राप्त होता है : रंजना साहू

 



कोष्टापारा नंदीचौक में ज्ञान यज्ञ प्रज्ञा पुराण का दो दिवसीय आयोजन सम्पन्न, विधायक हुई शामिल


धमतरी।अखिलविश्व गायत्री परिवार के द्वारा जगह जगह ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम किया जा रहा है। इसी तारतम्य में धमतरी के आमापारा वार्ड, जालमपुर वार्ड, कोष्टापारा वार्ड इकाई के द्वारा कोष्टापारा नंदीचौक धमतरी में माँ गायत्री की असीम कृपा से परम पूज्य गुरुदेव श्रींराम शर्मा, वंदनीय माता जी के सूक्ष्म उपस्थिति में ज्ञान यज्ञ प्रज्ञा पुराण का दो दिवसीय आयोजन किया गया, जिसके प्रथम दिवस पर धमतरी विधायक रंजना डीपेंद्र साहू का आगमन हुआ। पूजा अर्चना कर उन्होंने प्रज्ञा पुराण सुनी। 

अपने उद्बोधन में कहा कि यज्ञों के द्वारा मनुष्य को अनेक आध्यात्मिक एवम् भौतिक शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं, जहां यज्ञ होता है, वहां संपूर्ण वातावरण, पवित्र और देवमय बन जाता है। यज्ञवेदी में 'स्वाहा' कहकर देवताओं को भोजन परोसने से मनुष्य को दुख-दारिद्रय और कष्टों से छुटकारा मिलती है। इसलिए सदैव धार्मिक अनुष्ठानों में यज्ञ का महत्व है। इस गायत्री परिवार कार्यक्रम में नमिता देवांगन, छाटा, सावित्री पटेल, सकून कश्यप, रूखमणी साहू, चन्द्रकला पटेल, रूखमणी पटेल, प्रदीप देवांगन, संजय देवांगन, दिलीप पटेल, नील पटेल, विष्णु सिन्हा, दुर्गेश पटेल, गैंदलाल छाटा, एवं बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने