Viral Audio:युवा कांग्रेस अध्यक्ष पर पिटपास के नाम पर अवैध वसूली का भाजयुमो ने लगाया आरोप

 


 सिहावा विधायक ने की पद से बर्खास्त करने की सिफारिश 


Pawan Nishad

मगरलोड। दिलीप सोनी नामक व्यक्ति द्वारा रेत भरी हाईवा चालक से अवैध वसूली के साथ पिटपास के नाम से सोशल मीडिया में आडियो वायरल होने से सियासी पारा गरम हो गया है। भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री चेतन साहू और भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष बसंत साहू ने  कार्यकर्ताओं के साथ थाना में लिखित आवेदन कर एफआईआर दर्ज कर करने की मांग की है। महामंत्री चेतन साहू ने कहा कि एक तरफ प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार आई है।तब से यूथ कांग्रेस के कुछ लोग केवल  वसूली करने में लगे है। अभी वर्तमान में यूथ कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष मगरलोड दिलीप सोनी द्वारा एक हाइवे चालक को धमकाकर अवैध वशूली करते हुए,सीधा डिमांड किया जाता है साथ ही हाइवा मालिक राशि देने असमर्थ जताता तो पिटपास की राशि 4500 देने की बात किया गया है।  वायरल आडियो से ब्लॉक से लेकर जिला कांग्रेस पार्टी में खलबली मंच गई है। कांग्रेस पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारी आडियो वायरल में होने के बाद उक्त व्यक्ति को पार्टी के संगठन में शामिल नहीं होने की सफाई देने में जुटे हुए हैं। ब्लॉक युथ कांग्रेस के अध्यक्ष द्वारा की गई लापरवाही पूर्वक वसूली से कांग्रेस पदाधिकारी शर्मसार है। 


भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय यदु ने कहा रेत परिवहन की पिटपस जांच करने का अधिकार खनिज विभाग को है। युथ कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा किया गया पिटपास के नाम से अवैध वसूली भ्रष्टाचार कृत्य को उजागर करता है।लिखित आवेदन देकर भाजपाइयों ने अवैध वसूली करने वाले दिलीप सोनी पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।कहा कि तीन दिवस के अंदर एफआईआर दर्ज हो और नही होने पर थाने घेराव किया जायेगा,जिनकी जिम्मेदार पुलिस प्रसासन की होगी। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा बसंत साहू , घनश्याम साहू, मुरली सिन्हा नारायण साहू,टिकेश्वर साहू, गुलशन साहू, तामेश्वर साहू,योगेश सिन्हा, एलहेमत साहू सहित युवामोर्चा साथी मौजूद रहे।


यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप सोनी ने कहा ऑडियो को तोड़ मरोड़ कर वायरल किया जा रहा है। जिससे मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डिहू राम साहू ने कहा की दिलीप सोनी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी संगठन से जुड़ा हुआ पदाधिकारी नही है।

सिहावा विधायक लक्ष्मी ध्रुव का कहना है युथ कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप सोनी के द्वारा हाईवा चालक से पिटपास के नाम से अवैध वसूली के आडियो वायरल होने से हम सब हैरान हैं।उसे पार्टी से तत्काल बर्खास्त करने की कार्यवाही की जा रही है। 



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने