शिशु को संस्कारवान बनाने वैदिक मंत्रोच्चार से गर्भवती माता का होता है संस्कार: रंजना साहू

 


दानीटोला वार्ड में दो दिवसीय पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण कथा सम्पन्न


धमतरी। दानीटोला वार्ड धमतरी में दो दिवसीय पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन सम्पन्न हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुई। विशेष अतिथि पुर्व विधायक हर्षद मेहता, पार्षद अजय देशलहरे सम्मिलित हुए। सुमधुर संगीतमय वाणी से यज्ञाचार्य एवम् कथावाचक नारायण कौशिक, सहयोगी मैकुराम निषाद व संगीत मंडली का इस गायत्री महायज्ञ में विशेष योगदान रहा। विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने सर्वप्रथम आयोजित पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में सम्मिलित होकर हवन में आहुति दी और  वेदमाता गायत्री से समस्त क्षेत्र के खुशहाली की कामना की। 


विधायक ने गर्भवती मातृशक्ति को अन्नप्रसादी अर्पित करते हुए उनके मंगलमय खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं दी।कहा कि हमारी संस्कृति वैदिक धर्म को मानती है और इसमें संस्कारों का वर्णन है जिसमें एक प्रमुख संस्कार गर्भधारण संस्कार है जिसके द्वारा माता और उनके कोख में पल रहे शिशु को संस्कारवान बनाने के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की जाती है। कथावाचक श्री कौशिक ने सुमधुर भजनों के साथ कहा कि अपना सर्वस्व अर्पण कर परमात्मा के इशारों पर चलें तो जीवन का हर पल आनंद से गुजरेगा। सुखानुभूति के लिए परम तत्व से जुड़ना होगा। हर्षद मेहता ने कहा कि नए साल में यज्ञ व प्रज्ञा पुराण कथा जैसे पुनीत आयोजन कराना हम सबका सौभाग्य है। बुराई को त्यागने के संकल्प के साथ हमें पाश्चात्य संस्कृति को भी छोड़ना होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेंद्र नाग, रामेश्वर यादव, सुनील निषाद, देवकी नाग, राजकुमार साहू, यशोदा साहू, सकून कश्यप, सुशीला छाटा, सहित गायत्री प्रज्ञा महिला मंडल दानीटोला के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने