राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना सर्वश्रेठ स्वयंसेवक अवार्ड से महेन्द्र साहू सम्मानित

 


धमतरी।राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय सात दिवसीय विशेष शिविर के सातवे दिन शिविर समापन समारोह के साथ राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना सम्मान समारोह का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना उच्च शिक्षा विभाग छग शासन द्वारा किया गया। जिसमे बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धमतरी के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक महेन्द्र कुमार साहू को राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक अवार्ड से सम्मानित किया गया। 

राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के जितेन्द्र उदय मुदियार अध्यक्ष राज्य युवा आयोग छग शासन, कार्यक्रम की अध्यक्षता शारदा वर्मा आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग छग शासन, विशिष्ठ अतिथि प्रो केशरी लाल वर्मा कुलपति पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर, अरुणा पलटा कुलपति हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग, डॉ आरपी अग्रवाल कार्यक्रम समन्वयक हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, आनंद त्रिपाठी अध्यक्ष कृष्णा महाविद्यालय शिक्षण समिति, डॉ नीता बाजपेई राज्य राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी एवम पदेन उपसचिव उच्च शिक्षा विभाग छग शासन रहे। 

अतिथियों के हाथो स्वयंसेवक महेन्द्र कुमार साहू को राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक अवार्ड एवम पुरस्कार की राशि चेक प्रदान की गई। इस अवसर पर डॉ एल एस गजपाल प्रभारी कार्यक्रम समन्वयक रासेयो पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर डॉ अमर सिंह साहू रासेयो जिला संगठक जिला धमतरी राष्ट्रपति पुरस्कृत आरडी सत्येंद्र साहू उपस्थित रहे।


 महेन्द्र कुमार साहू को यह पुरुस्कार उनके द्वारा चलाए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम जिसमें वृक्षारोपण, रक्तदान जागरूकता अभियान, स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, स्वच्छतार रैली, स्वास्थ्य शिविर, कोरोना जागरूकता कार्यक्रम, नशा मुक्ति कार्यक्रम, पोषण अभियान, जल संरक्षण अभियान, सड़क सुरक्षा अभियान, रोको टोको अभियान,मतदाता जागरूकता अभियान में किए उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया गया है। 

राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक अवार्ड प्राप्त करने पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ श्रीदेवी चौबे, जिला संगठक डॉ अमर सिंह साहू, कार्यक्रम अधिकारी प्रो निरंजन कुमार, कार्यक्रम अधिकारी प्रो आकांक्षा मरकाम, स्वीप प्रभारी प्रो पंकज जैन एवम पूर्व कार्यक्रम अधिकारी प्रो कोमल प्रसाद यादव और समस्त महाविद्यालय स्टाफ सहित वरिष्ठ स्वयंसेवक राष्ट्रपति पुरुस्कृत आरडी सत्येन्द्र साहू, प्राची शर्मा, गोपी कुर्रे, प्रेमराज देवांगन, रूपेश देवांगन, यशवंत सिन्हा, लकेश्वरी साहू, अपर्णा शर्मा, लीना गजेंद्र, टीमेश साहू, तोषण साहू, लिकेश्वरी निषाद साक्षी शर्मा, मोनिका गंगवीर,यशोदा साहू, वंदना ध्रुव, हेमचरण साहू,दिलेश्वर, डीगेश्वर, संकेत साहू यीशु सोनबेर एवम अन्य सभी स्वयंसेवकों ने शुभकामनाए प्रदान की।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने