Breaking:अविश्वास प्रस्ताव के पहले अवनेँद्र साहू का इस्तीफा, गुंजा साहू के खिलाफ पड़े 23 मत, पक्ष में सिर्फ 2

 


कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टी अपने सदस्यों को नहीं कर सके एकजुट, क्या अब होगी कार्यवाही


भूपेंद्र साहू

धमतरी। जनपद पंचायत धमतरी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ सदस्यों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर शुक्रवार को मतदान होना था।मतदान से पहले ही उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू ने अपना इस्तीफा कलेक्टर को दे दिया। जिसकी वजह से उपाध्यक्ष के लिए मतदान नहीं हुआ।अध्यक्ष को मतदान में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें सिर्फ 2 वोट मिले।

 जनपद पंचायत धमतरी के मामले में राजनीति गरमाई हुई है। जनपद पंचायत के 19 सदस्यों ने  अध्यक्ष उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए कलेक्टर को आवेदन दिया था।जिस पर 10 फरवरी को मतदान हुआ। मतदान के ठीक पहले उपाध्यक्ष योगेंद्र साहू ने अपना इस्तीफा कलेक्टर को सौंप दिया कलेक्टर ने इसे स्वीकारते हुए तुरंत ही जनपद में पत्र भेजकर उपाध्यक्ष के लिए अविश्वास प्रस्ताव मतदान नहीं करने कहा।अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में अविश्वपास प्रस्ताव के पक्ष में 23 और विपक्ष में महज 2 मत मिले।अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान होना था।


ज्ञात हो कि जनपद में कुल 25 सदस्य हैं, जिसमें भाजपा के 13 सदस्य और कांग्रेस के 12 सदस्य हैं। अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के बाद भाजपा और कांग्रेस आपसी सहमति बनाने में जुटे हुए   हैं। इस बीच 25 में से 20 सदस्य अज्ञातवास में चले गए थे। इसके पहले कांग्रेस अपने सदस्यों को एकजुट करने का प्रयास भी किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। आज की घटनाक्रम में यह स्पष्ट है कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टी अपने सदस्यों को एकजुट नहीं कर पाए।जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ सकता है। अब देखना होगा कि अगला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष कौन और किस पार्टी से बनता है।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने