Video: नक्सलियों द्वारा भाजपा नेताओं की हत्या के विरोध में जगह-जगह चक्का जाम

 



 नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे में जाम से परेशान होते रहे लोग


भूपेंद्र साहू

धमतरी। बस्तर क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से भाजपा नेताओं की नक्सलियों द्वारा निर्मम हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश वापी चक्का जाम का आयोजन शुक्रवार को किया गया था।धमतरी में भी 11 स्थानों पर चक्का जाम चिन्हित किया गया था। मंडल स्तर पर यह चक्का जाम किया गया।


 शहर में नेशनल हाईवे में सिहावा चौक में चक्का जाम 2बजे शुरू हो गया जो 4 बजे तक जारी रहा। जाम की वजह से सभी तरफ वाहनों की लंबी लंबी कतार नजर आई। ज्यादातर वाहनों को शहर के बाहर ही रोक दिया गया था। जाम को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। जाम की वजह से लोग परेशान होते रहे। किसी की ट्रेन छूट गई तो किसी का फ्लाइट छूट गया। वैकल्पिक मार्ग से निकलते हुए दिखाई दिए। रेलवे स्टेशन से मकई गार्डन होते हुए ज्यादातर लोगों को निकाला गया,लेकिन बाहरी भारी वाहन फंसे रहे। इस बीच एंबुलेंस, मरीजों के वाहन, स्कूल बस को जाने दिया गया।


 भाजपाइयों ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान नक्सलियों द्वारा भाजपा नेताओं को चुन चुन कर मारा मारा जा रहा है। सरकार असंवेदनशील है। नक्सलियों पर लगाम कसने में असफल हो रही है। चौक में चक्का जाम में सांसद चुन्नीलाल साहू, विधायक रंजना साहू,पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा, महामंत्री कविंद्र जैन, हेमलता शर्मा, बीथिका विश्वास चंद्रकला पटेल, विजय साहू, सरला जैन,प्रकाश शर्मा, महावीर चोपड़ा, हेमराज सोनी, देवेश अग्रवाल,  अखिलेश सोनकर, गोविंद ढिल्लन,सुरज शर्मा, दिलीप पटेल,विनोद रणसिंह, भागवत साहू,महेंद्र खंडेलवाल,वेदप्रकाश,भाजपाई पार्षद, पदाधिकारी मौजूद थे। इस दौरान एसडीएम विभोर अग्रवाल ल,डीएसपी सारिका वैद्य, तहसीलदार श्री खरे, टीआई प्रणाली वैद्य, यातायात प्रभारी सत्यकला रामटेके, रक्षित निरीक्षक के देवराजू मौजूद थे। नेशनल हाईवे में इतनी देर तक चक्का जाम करने पर क्या भाजपाइयों पर f.i.r. होती है कि नहीं यह देखना होगा।


 पूर्व विधायक को वापस लौटना पड़ा 

चक्का जाम के दौरान धमतरी के पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा अपने वाहन से आ रहे थे। जैसे ही वाहन चौक में पहुंची भाजपाई जमकर नारेबाजी करने लगे। रास्ता नहीं मिलने की वजह से उन्हें वापस लौटना पड़ा।





0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने