बंधन, मित्रता, एकता और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का त्योहार है होली: रंजना साहू

 



ग्राम खरेंगा में  एक दिवसीय फाग गायन झांकी प्रतियोगिता एवं होली मिलन समारोह में शामिल हुई विधायक 


धमतरी।होली पर्व के पावन अवसर पर ग्राम खरेंगा में एक दिवसीय भव्य संगीतमय फाग गीत झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अंचल के ख्याति प्राप्त मंडली पुरखा के धरोहर फाग मंडली रेंगाकठेरा डोंगरगढ़, संगी जहुरिया फाग मंडली छिपली मगरलोड, नान्हे संगवारी जस एवं फाग मंडली भेंड्रा, जय श्री कृष्ण नेवारिया चरवाहा फाग मंडली पीसेगांव दुर्ग, नव जागृति सरस्वती फाग मंडली कर्मनगर करमतरा जालबांधा खैरागढ़, जय श्री कृष्ण फाग मंडली भेलवाकूदा अशोका के द्वारा भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाएं एवं महारास की मनमोहक झांकियों के माध्यम से शानदार प्रस्तुतीकरण दिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुई। भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर समस्त क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि खुशहाली की कामना की। आयोजक समिति के द्वारा विधायक का पारंपरिक होली टोपी पहनाकर, तिलक लगाकर स्वागत किया। 


विधायक रंजना साहू ने कहा कि होली का पर्व खुशियों का पर्व है, होली एक ऐसा रंगबिरंगा त्योहार है, जिस हर धर्म के लोग पूरे उत्साह और खुशी के साथ मनाते हैं, प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन खोलकर भाई-चारे का संदेश देता है। इस दिन सारे लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूल कर एक दुसरे को रंग लगाकर गले लगते है, बच्चे और युवा रंगों से खेलते हैं। यह पर्व बंधन, मित्रता, एकता और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का त्योहार है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भोथली मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष गीतेश्वरी साहू, जिला महिला मोर्चा सदस्य कार्यालय प्रभारी ममता सिन्हा, महिला मोर्चा सदस्य नीलू रजक, सरपंच अमरिका ध्रुव, सुभाष साहू, महेंद्र निषाद, मुकेश चक्रधारी, ताम्रध्वज साहू, रमेश कुमार साहू, योगेंद्र साहू, अर्जुन साहू, सरजू राम साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रोतागण उपस्थित रहे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने