महिमासागर वार्ड मे महापौर विजय देवांगन एवं पार्षदों की उपस्थिति में वार्ड वासियों के हाथों हुआ सीसी रोड का शिलान्यास

 


धमतरी।नगर निगम के अंतर्गत महिमासागर वार्ड शीतला मंदिर से राशन दुकान तक एवं जीवन साहू घर से दीपक लहरे घर तक रोड क्षतिग्रस्त उबड़ खाबड़ होकर दयनीय स्थिति में थी जिसके मरम्मत कार्य के लिए वार्ड पार्षद दीपक सोनकर एवं वार्ड वासियों के द्वारा वर्षों से लगातार मांग की जा रही थी। जिसे महापौर विजय देवांगन ने इन कार्यों की स्वीकृति प्रदान किया। जिस पर सीसी रोड (लागत राशि-8.67 लाख) का शिलान्यास महापौर विजय देवांगन,एमआईसी सदस्य राजेश ठाकुर,केंद्र कुमार पेंदरिया,वार्ड पार्षद दीपक सोनकर,जिला कांग्रेस महामंत्री आलोक जाधव एवं वार्ड के वरिष्ठ जगदीश यादव,अहिल्या साहू,तुलसीराम साहू,जोहत राम साहू, के हाथो किया गया।


शहर के चौमुखी विकास के साथ साथ शहर में वर्षों से चली आ रही ड्रेनेज सिस्टम की समस्या को भी लगातार सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। महिमासागर वार्ड में महापौर विजय देवांगन द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों एवं बरसों से रही समस्या का समाधान करवाने के लिए वार्डवासियों ने नगर निगम के महापौर विजय देवांगन,सभापति अनुराग मसीह,आयुक्त विनय कुमार पोयाम,लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं नगर पालिक निगम धमतरी का धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया।

   इस दौरान उप अभियंता लोमश देवांगन,विरू हिरवानी, भागवत साहू,भुनेश्वरी, रोहनी साहू,हिरौदी साहू,विरेंद्र साहू,भीम निषाद,सनी यादव,करण महिलांगे, विशाल, रविदास,आत्मा राम,संजू,योगेश सहित वार्डवासी उपस्थित थे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने