यदि लगन से मेहनत की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है- मुख्यमंत्री

                                       

 सिविल सेवा परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री श्री बघेल ने दी बधाई

 रायपुर।  संघ लोकसेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2022 में सफल अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। श्री बघेल ने कहा है कि   छत्तीसगढ़ के युवाओं ने यह दिखा दिया है कि उनमें प्रतिभा की कमी नहीं है। यदि लगन से मेहनत की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। 

 मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई है कि सफल होने वाले अभ्यर्थियों से इस परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। छत्तीसगढ़ के युवा भी इस प्रतिष्ठापूर्ण अखिल भारतीय परीक्षा में सफल होकर प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं। गौरतलब है कि यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 में बिलासपुर के अभिषेक चतुर्वेदी, कवर्धा के आकाश श्रीमाल, दिव्या पंत, शुभाली परिहार, बिलासपुर की  अनामिका कश्यप को अच्छी रैंक मिली है।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने