धमतरी 12
हिरण की मौत के मामले में वन विभाग को चंद घंटों में ही कामयाबी मिल गई है
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 12 हिरणों की मौत के बाद धमतरी का वनविभाग
तत्काल हरकत में आया ।इस मामले में वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने
मोहलई गांव के ही रहने वाले रिखीराम ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया है....इतनी
बड़ी संख्या में शिकार होने के बाद प्रदेष का वन महकमा हिल गया था...और
काफी दबाव में था...लेकिन शाम को उतनी ही बड़ी कामयाबी मिल गई...जिसके बाद
वन विभाग ने राहत की सांस ली। इस पूरे खुलासे का अहम किरदार वह जर्मन
सेफर्ड नस्ल का स्फीनर डाॅग रहा जिसे खासतौर पर अचानकमार से लाया गया
था.....जिसने एक ही बार में जांच टीम को आरोपी के घर तक पहंुचा दिया।फिलहाल
टीम ने आरोपी के पास से शिकार करने के लिए इस्तेमाल करने वाले जाले और
दूसरे उपकरण सहित हिरण के सींग भी बरामद किए गए है।विभागीय अफसरों के
मुताबिक आरोपी ने यहां मुरुम खोदने के बाद बने गढ्ढे में शिकार के मकसद से
पानी में यूरिया मिला दिया था।जिसके वजह से जहरीला पानी पीकर 12 चीतल मारे
गए।बताया यह भी जा रहा है कि आरोपी ने एक हिरण को कुछ दूर तक ले जाने की
कोशिश जरूर की गई थी..लेकिन पकड़े जाने के डर से उसे वही छोड़कर भाग गया
था.....इधर स्निफर डॉग ने आरोपी के गंध को पहचानते हुए उसके घर तक जा
पहुंचा.....जहां आरोपी पकड़ा गया.....फिलहाल शिकार में प्रयुक्त होने वाले
सामान भी आरोपी के घर से बरामद करने के बाद अब उससे पूछताछ की जा रही है।
इस
मामले में डीएफओ अमिताभ बाजपेई ने बताया कि 12 चीतल की मौत के मामले में
तत्काल एक्शन लिया गया था और वन विभाग पुलिस की संयुक्त टीम कार्यवाही की
इसमें स्निफर डॉग की भूमिका से आरोपी को गिरफ्तार कर लिए गये जिसके विरुद्ध
वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 9 39 51 के तहत कार्यवाही की गई है



एक टिप्पणी भेजें