Road Accident



पेशी से लौटते वक्त पुलिस वाहन पलटी,दो पुलिसकर्मियों की मौत

 

भूपेंद्र साहू
धमतरी.  पेशी से लौट रही पुलिस वाहन बालोद जिले के मरकाटोला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में 2 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।3 पुलिसकर्मी और 3 आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गए है। बताया गया कि बालोद पुलिस चोरी के तीन आरोपी सूरज बघेल कन्हैया साहू और नोबेल ताईगुडे को पेशी के लिए केशकाल ले गई थी ।इसी दौरान जब वापस लौट रहे थे तो नेशनल हाईवे में बालोद जिले के अंतिम छोर में बसे मारकाटोला के पास  हादसे का शिकार हो गए ।इसमें वाहन सड़क से उतर गई जिसमें दो पुलिसकर्मी नवनीत सिंह हवलदार और आरक्षक भूषण की मौत हो गई है । वाहन में पांच पुलिसकर्मी और तीन आरोपी बैठे हुए थे ।बाकी तीन पुलिसकर्मी और तीन आरोपियों को चोट आई है। सभी को धमतरी जिला अस्पताल लाया गया जिसमें से एक आरोपी सूरज बघेल की स्थिति गंभीर बनी हुई है जिसे रायपुर रिफर किया जा रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही धमतरी एसपी बालाजी राव घायलों से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे गए
 
 

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने