तूफान ने धमतरी में मचाई तबाही,पेड़ और दीवारों के गिरने से नुकसान
भूपेंद्र साहू
धमतरी धमतरी
में बुधवार की शाम तेज आंधी तूफान और बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। थोड़ी
देर के तूफान से कई जगह पेड़ और दीवाल धराशाई हो गए ।हालांकि किसी के हताहत
होने की खबर नहीं है लेकिन लोगों का जमकर नुकसान हुआ है ।रुद्री रोड
मुजगहन श्यामतराई इस क्षेत्र में तूफान की गति काफी तेज थी ।रुद्री डैम
सर्किल, कैलाशपति नगर,रुद्री रोड, कलेक्ट्रेट रोड,जनपद भवन में कई पेड़ों
के गिरने से जमकर नुकसान हुआ है ।कुछ जगह दुपहिया और चार पहिया वाहनों पर
भी पेड़ गिरे हैं ।तब से लगातार विद्युत व्यवस्था भी बंद हो चुकी है
।आवागमन लंबे समय से अवरुद्ध रहा जिसे मुश्किल से शुरू किया गया ।कुछ जगहों
में राइस मिल में शेड उड़ने से हजारों क्विंटल धान भीग गया।।नई कृषि उपज
मंडी का शेड उखड़ गया ।श्यामतराई में दीवार गिरने से लोग बाल-बाल बचे।


एक टिप्पणी भेजें