भूपेंद्र साहू
धमतरी भाई
भाई के आपसी विवाद को लेकर एक भाई ने दूसरे भाई को तीर कमान मार कर गंभीर
रूप से घायल कर दिया।जिसे रायपुर में भर्ती कराया गया है। घटना मगरलोड
ब्लाक के दुगली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बोइरगांव की ह।सोमवार की रात
8 बजे जयलाल सोरी ने अपने छोटे भाई रामचंद्र सोरी को लकड़ी बेचने के
विवाद पर तीर कमान से मारकर घायल कर दिया।जिसे जिला अस्पताल गरियाबंद में
प्रथमिक उपचार के बाद रायपुर रिफर कर दिया गया।रामचन्द
कमार के कमर में अंदर तक तीर लगा हुआ था।
दुगली थाना प्रभारी डीएस नेताम
ने बताया कि जयलाल और रामचंद्र सोरी एक साथ मिलकर खेती बाड़ी का काम करते
हैं खेत में लगे बीजा के झाड़ को कटवाया गया था और चिरान को बेचने के लिए
जयलाल ने किसी व्यक्ति के साथ सौदा कर दिया था ।इसी बीच रामचंद्र ने आठ
बल्ली बिना अपने भाई को बताए किसी अन्य को बेच दिया ।इसी पर दोनों के बीच
विवाद हुआ और जलाल ने रामचंद्र को तीर कमान से मारकर घायल कर दिया जिसे
गरियाबंद अस्पताल भेजा गया वहां से रायपुर मेकाहारा रिफर कर दिया गया है
।घटना के बाद जयलाल सोरी को धारा 307 के तहत गिरफ्तार कर रिमांड में जेल
भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें