अवैध प्लाॅटिंग पर कार्रवाई जारी
धमतरी, कलेक्टर रजत बंसल के निर्देशानुसार नगरपालिक निगम क्षेत्र में विभिन्न वार्डों में विकसित किए जा रहे अवैध प्लाॅटिंग एवं भूमि विकास पर निगम अमले के द्वारा सतत् कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सिहावा रोड स्थित महालक्ष्मी अपार्टमेंट के समीप अवैध प्लाॅटिंग के विरूद्ध कार्रवाई की गई। इसी तरह स्थानीय दानीटोला वार्ड में मदिरा दुकान के समीप तथा पोस्ट आॅफिस वार्ड में शासकीय प्राथमिक चिकित्सालय भवन के आसपास किए जा रहे अवैध निर्माण को भी निगम अमले द्वारा तोड़ा जाकर आवश्यक कार्रवाई की गई।

एक टिप्पणी भेजें