झोलाछाप डाॅक्टरों पर कार्रवाई

1.80 लाख रूपए की एलोपैथिक दवाइयां जब्त

 

 

धमतरी,  कलेक्टर रजत बंसल के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा टीम गठित कर सतत् निरीक्षण किया जा रहा है। इसी तारतम्य में अवैध रूप से चिकित्सक के तौर पर प्रैक्टिस कर रहे दो झोलाछाप डाॅक्टरों पर टीम द्वारा कार्रवाई की गई। उप संचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन धमतरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुरूद विकासखण्ड के ग्राम जीजामगांव (गांधी चैक) में अनधिकृत रूप से क्लीनिक संचालित कर रहे ललित कुमार निषाद के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए प्रपत्र-16 में जब्त की गई दवाइयों को अंकित किया गया गया। इसी तरह नगरी विकासखण्ड के उप तहसील कुकरेल के वार्ड क्रमांक-6 बस स्टैण्ड में अवैध रूप से क्लीनिक संचालित कर रहे  संजय तिवारी के विरूद्ध टीम द्वारा कार्रवाई की गई। जब्त की गई एलोपैथिक दवाओं की अनुमानित कीमत एक लाख 80 हजार रूपए आंकी गई है। बरामद औषधियों को न्यायिक दण्डाधिकारी धमतरी एवं कुरूद की अभिरक्षा में रखा गया है। तत्संबंध में संबंधित व्यक्तियों से पत्राचार कर आगे की विवेचना की जा रही है। कार्रवाई करने वाली संयुक्त निरीक्षण दल में जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी डाॅ. पी.सी. ठाकुर, औषधि निरीक्षक सुमीत देवांगन, संदीप सूर्यवंशी, मीनाक्षी वैष्णव,  निकिता श्रीवास्तव सम्मिलित थीं।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने