धरना प्रदर्शन


चिटफंड कंपनी के संचालकों को गिरफ्तार करने की मांग 




 धमतरी    पूर्व में संचालित महानदी एडवाइजरी कंपनी के संचालकों को गिरफ्तार करने आज निवेशक और अभीकर्ताओं ने गौशाला मैदान में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इस संबंध में लगातार उच्चाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखा जा रहा है लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। धरना में बैठे मोरध्वज कुम्भकार गगन कुम्भकार चेतन,पुनाराद देवांगन, भोजराम,लक्ष्मीकांत, थानेश्वर विजय,नोमेन्द्रआदि ने बताया कि यह सिर्फ एक दिवसीय धरना है इसके बाद यदि 1 सप्ताह में कार्यवाही नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर भूख हड़ताल किया जाएगा ।ज्ञात हो कि महानदी एडवाइजरी कंपनी  द्वारा लोगों से अलग-अलग स्कीम में राशि निवेश कराया गया था जिसकी वापसी अब तक काफी लोगों को नहीं हुई है ।यह राशि करोड़ों में बताया गया है ।इस मामले में थाना सिटी कोतवाली में चित्रसेन साहू मयंक सोनकर हेमंत देवांगन सहित पांच लोगों के खिलाफ धारा 420,34 इनामी चिटफंड एवं धन परिचालन स्कीम 1978 की धारा 4,5,6 के तहत मामला पंजीबद्ध है।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने