खेतों में रखे पैरा में लगी रही आग
भूपेंद्र साहू
धमतरी।खेतों
में लगातार आग लगने की शिकायतें मिल रही है मंगलवार को कलेक्टोरेट जीएडी
कॉलोनी के पीछे गोकुलपुर भटगांव खार के खेतों में लगी भयंकर आग लगी ।किसी
किसान ने अपनी अवशेष को जलाने के लिये आग लगाई थी ।आग हवा से बढ़ते ही गई
है लगभग 30 से 40 एकड़ में आग फैल गई। फायर ब्रिगेड जरूर पहुंचा था लेकिन
आग इतनी तेजी से फैलते जा रही थी कि खेतों में फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच
पाने की वजह से काबू नहीं पाया जा सका ।किसान बता रहे हैं कि आज लगभग 3 बजे
से लगी हुई है और बहुत दूर से लगातार आती जा रही है और आगे इसके बढ़ने की
संभावना बताई गई। ज्ञात हो कि कृषि विभाग के द्वारा लगातार किसानों को यह
समझाइश दी जा रही थी कि अवशेष ना जलाएं फिर भी कुछ किसानों के द्वारा अवशेष
जलाने की वजह से यह घटना घट रही है।प्रभारी कृषि उपसंचालक आरके कश्यप ने
बताया कि इस तरह से आग लगने से जो खेतों के सरफेस में जो स्वाइल छोटे छोटे
जीव रहते हैं वह नष्ट हो जाएंगे और आगे खरीफ फसल में इसकी पैदावार पर फर्क
पड़ेगा।

एक टिप्पणी भेजें