धमतरी
भूपेंद्र साहू
नगरी
जनपद पंचायत नाटकीय घटनाक्रम अब समाप्त हो गया है ।सोमवार को हुए चुनाव
में कांग्रेस के अशोक सोम निर्विरोध अध्यक्ष और मुकेश बघेल उपाध्यक्ष चुन
लिए गए।नगरी जनपद पंचायत की कुर्सी की लड़ाई विगत
कुछ महीनों से चली आ रही है जनपद पंचायत अध्यक्ष रही पिंकी शाह,उपाध्यक्ष
राम दयाल साहू को 13 मई को अविश्वास प्रस्ताव लाकर हटाया गया था। 25
सदस्यों में 21 ने विपक्ष में समर्थन किया जिसके चलते भाजपा समर्थित
अध्यक्ष उपाध्यक्ष दोनों को हार मिली।पिंकी शाह व भाजपा के जिला अध्यक्ष
रामु रोहरा ने इस कार्रवाई असंवैधानिक बताते हुए भाजपा सदस्यों को शामिल
नहीं किया और बहिष्कार किया।अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए जनपद पंचायत
नगरी सभा हाल में मतदान की कार्रवाई की गई ।जिसमें अध्यक्ष पद के लिए
अशोक सोम एवं उपाध्यक्ष के लिए मुकेश बघेल निर्विरोध निर्वाचित हुए।
आतिशबाजी
और ढोल नगाड़े के साथ खुशी जाहिर की कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जिला अध्यक्ष
मोहन लालवानी शरद लोहाना अंबिका मरकाम माधव सिंह ध्रुव निकेश ठाकुर रवि
ठाकुर रूद्र प्रताप नाग आदि मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें