धमतरी प्रार्थी से दुर्व्यवहार मामले में प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है प्रार्थी
हर्ष देवांगन एवं उनकी मां भुनेश्वरी देवांगन व अन्य महिलाओं के साथ थाना
सिटी कोतवाली धमतरी आने पर प्रधान आरक्षक जामवंत देशमुख थाने में सिविल
ड्रेस में उपस्थित रहकर उनसे अपशिष्ट एवं अनर्गल वार्तालाप करते हुए उनके
साथ सद्भावपूर्ण व्यवहार नहीं किया गया।पुलिस
अधीक्षक बालाजी राव द्वारा उक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जाँच करवाई
गई ,जाँच पर शिकायत सही पाये जाने पर विवेचक प्र.आर.जामवंत देशमुख को
कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही व अनुशासनहीनता पाए जाने पर प्रधान आरक्षक
जामवंत देशमुख को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें