चारों शव परिजनों के सुपुर्द

 

पुलिस नक्सली मुठभेड़ में मारे गए थे चार नक्सली 

 

 
 भूपेंद्र साहू 
धमतरी  पुलिस नक्सली मुठभेड़ में मारे गए चार नक्सली जिसमें रजुला उर्फ प्रमिला,राजू उर्फ भंजन कोमरा,मुन्नी उर्फ रश्मि उर्फ कमला भोगामऔर दुर्गा उर्फ मंजुला का शव उनके परिवार जनों को सूचित कर बुलाया गया एवं विधिवत शिनाख्त करवाकर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया। उल्लेखनीय है की धमतरी पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक धमतरी के मार्गदर्शन में सभी चारों मृत नक्सलियों के परिवार जनों को सूचना भेज कर शव शिनाख्ति कर सुपुर्द किया गया,एवं उनके निवास स्थान तक शव ले जाने के लिए एंबुलेंस वाहन की व्यवस्था कर भेजा गया।
 
 
मंजुला का शव ले जाते परिजन
बुधवार को दुर्गा उर्फ मंजुला उर्फ बोदी पिता पूनेम सुक्कु निवासी सावनार, गुंडापारा,थाना-गंगालूर, जिला-बिजापुर का शव दिया गया।बताया गया कि दुर्गा कक्षा पांचवी तक पढ़ी थी,मतिका दुर्गा उर्फ मंजूला बड़ी बहन थी इनके बाद एक छोटा भाई पुनेम आयतु जो कक्षा चौथी में पढ़ता है।दुर्गा नक्सली संगठन में कैसे आई उनके पिता पुनेम सुक्कु से पूछने पर बताये की गांव का एक लड़का हरिराम सोड़ी जो पूर्व से ही नक्सली संगठन से जुड़ा हुआ है ।वही लड़का दुर्गा उर्फ मंजुला को वर्ष 2006-2007 में जब वह 10 वर्ष की थी तभी से नक्सली संगठन(नाचा पार्टी) में शामिल कर नक्सली हरिराम सोड़ी जो अपने साथ ले गया।
उसके बाद से वह कभी घर वापस नहीं लौटी। 5-6 साल बितने के बाद पड़ोसी गांव का लड़का सुदुरु जो नक्सली संगठन से भाग कर जब वो घर आया तो दुर्गा उर्फ मंजुला के पिता पूनेम सुक्कु को बताया कि आपकी बेटी दुर्गा उर्फ मंजुला नक्सलियों के साथ भूसारास, गादिरास,तोंगपाल दरभा के जंगलों में घूम रही है।
तभी से उनके घर वाले को भी पता चल गया था कि वो नक्सली संगठन में शामिल हो गई है।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने