धमतरी छत्तीसगढ़
की जीवनदायिनी मां चित्रोत्पला महानदी की कोख को छलनी करने का काम लगातार
जारी है । जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से रेत चोरी करने
का सिलसिला थम नहीं रहा है ।बुधवार की रात फिर खनिज विभाग की टीम ने लगभग
11 हाइवा को अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन करते हुए पकड़ा ।सूचना मिली की
मगरलोड धमतरी तहसील के महानदी स्थित रेत खदानों से रेत का अवैध उत्खनन व
निकासी का कार्य जोरों पर चल रहा है। सोमवार को मुड़पार सरपंच को हिदायत दी
गई थी की जेसीबी से उत्खनन ना करें,बावजूद इसके लगातार मुड़पार बरारी से
नियमों का उल्लंघन कर रेत की निकासी की जा रही है। बुधवार की रात 10 बजे
नारी रोड से रेत भरकर निकल रही 10 हाईवा वाहनों को रोककर पीट पास चेकिंग की
गई जांच में पता चला कि सभी हाईवा अवैध तरीके से रेत की निकासी कर रही है
।सभी वाहन को पकड़कर बिरेझर चौकी भेजा गया है। इसके अलावा कुरूद एसडीएम ने
भी एक हाईवा वाहन को पकड़ा है ।सूत्रों से यह भी जानकारी मिल रही है कि इन
रेत खदानों में कुछ तथाकथित सफेदपोश लोग बैठे हुए हैं। जिला खनिज अधिकारी
हेमंत नायडू ने बताया कि अवैध रेत निकासी की शिकायत मिलने पर खनिज
इंस्पेक्टर ने रात में कुछ जगहों पर दबिश दी थी प्रत्येक हाईवा से 16500 रु
शासन मद एवं 5000rs रेडक्रॉस का सोसाइटी के लिए जुर्माना वसूल किया गया है।
यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें