बिंदेश्वरी बघेल का अस्थि विसर्जन रुद्री में



बौद्ध भिक्षुओं ने संपन्न कराया पुण्यानुमोदन 

 

भूपेंद्र साहू
धमतरी  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मां का अस्थि विसर्जन रुद्री के रुद्रेश्वर घाट में उनके पिता नंद कुमार बघेल ने बौद्ध भिक्षुओं की उपस्थिति में किया।अस्थि लेकर नंद कुमार बघेल उनकी बेटी मीरा बघेल भारती वर्मा परिजन हितेश वर्मा हर्ष बघेल पहुंचे थे ।नंद कुमार बघेल ने कहा कि वह ब्राह्मणों द्वारा पूजन न संपन्न कराकर बौद्ध धर्म के अनुयायियों के द्वारा अस्थि विसर्जन का कार्य संपन्न करा रहे हैं ।उन्होंने रुद्री क्षेत्र में शासकीय 5 एकड़ शासकीय जमीन की मांग की है जहां पर बुद्ध की प्रतिमा के साथ उनकी पत्नी बिंदेश्वरी देवी की प्रतिमा लगाई जाएगी और स्मारक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जमीन देने के मामले में यह पता चलेगा कि भूपेश बघेल का मातृत्व भाव कितना है ।इस बराज का नाम उनके पूर्वज डॉ खूबचंद बघेल के नाम पर रखा गया है इसलिए भी यहां आए हैं ।इस मौके पर अलग-अलग क्षेत्र से आए बौद्ध भिक्षु,प्रशासनिक और पुलिस अमला मौजूद रहा।
Attachments area

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने