स्कूल गेट पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

 

छुट्टी के समय स्कूल गेट पर सुरक्षा व्यवस्था एवं वाहनों की जाँच 

जाँच करते पुलिस कर्मचारी

 


भूपेंद्र साहू 
धमतरी पुलिस अधीक्षक  के दिशा निर्देश पर जिले के थाना प्रभारी एवं राजपत्रित अधिकारियों द्वारा स्कूलों की छुट्टी के समय जिले के अलग-अलग स्कूलों में जाकर बच्चों केआवागमन एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । मुख्य रूप से छुट्टी के दौरान बच्चों के निकलते समय ऑटो बस एवं अन्य साधनों से परिवहन  तथा स्कूल के बाहर यातायात व्यवस्था तथा सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया ऑटो एवं बस चालकों  द्वारा सुरक्षित तरीके से बच्चों को लाने ले जाने के लिए आवश्यक हिदायत दी गई इस पूरी कवायद का उद्देश्य यह था की बच्चों के स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चे सुरक्षित रूप से अपने पालकों के घर पहुंचे दुर्घटना या अन्य किसी अप्रिय घटना की स्थिति न निर्मित हो। ऐसे ऑटो चालकों को समझाइश दी गई जो अधिक संख्या में बच्चे अपनी आटो में बिठाकर ले जा रहे थे इसी प्रकार ऐसे पालकों को भी समझाइश दी गई जो अपनी दो पहिया वाहन में दो या तीन बच्चों को बिठा कर ले जा रहे थे। यह कार्यवाही नियमित रूप से  भविष्य में की जाएगी।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने