रुद्री बांध में डूबते को ऐसे बचाया जवानो ने
भूपेंद्र साहू
धमतरी, आज अचानक रुद्री बांध में डूबता युवक को नगर सैनिक के जवानो ने लाइफ जैकेट सहायता से बचा लिया दर असल वाकया था डेमो का ।कलेक्टर रजत बंसल एवं एस.पी. बालाजी राव
की मौजूदगी में होमगाॅड्र्स के प्रशिक्षित गोताखोरों ने
बाढ़ आपदा में राहत एवं त्वरित कार्रवाई का ‘माॅक ड्रिल‘ रूद्री बैराज में
किया। इस दौरान जवानों के द्वारा आपदा राहत की सम्पूर्ण प्रक्रिया का
प्रदर्शन तीन बोट में सवार रेस्क्यू टीम के द्वारा बैराज में किया गया,
जिसमें बाढ़ में फंसे व्यक्ति तक पहुंचने, उसे लाइफ जैकेट पहनाकर नाव में
बिठाने, उसके बाद बोट में ही प्राथमिक चिकित्सीय सुविधा प्रदान करने और बोट
से उतारने का डेमो किया गया। इसी तरह पानी में डूबते हुए व्यक्ति को
बचाने, बोट में लाने, उसे उल्टा लिटाकर पेट में भर चुके पानी को निकालने का
भी प्रदर्शन अधिकारियों के समक्ष किया गया।
जिला सेनानी एस.के.
शुक्ला ने बताया कि बाढ़ आपदा से निबटने के लिए 24 घण्टे आठ-आठ जवानों की
तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है, जो किसी तरह की आपातकालीन परिस्थिति के
लिए तैयार हैं। इसके अलावा आज आस्का इमरजेंसी टाॅवर लाइट, वुड कटर तथा बचाव
कार्य में उपयोग होने वाले अन्य उपकरणों का प्रदर्शन कलेक्टर सहित अन्य
अधिकारियों के समक्ष किया गया। उन्होंने बताया कि बोट लाइफ जैकेट, रस्सा,
सर्चलाइट, लाउडस्पीकर जैसी आवश्यक सामग्रियों से लैस रहती है। इस दौरान
सिंचाई विभाग द्वारा रूद्री बैराज में सायरन अलर्ट का भी माॅक रिहर्सल
कराया गया। साथ ही कलेक्टर एवं अन्य उच्चाधिकारियों के द्वारा बैराज के
चबूतरे के चारों ओर पौधे रोपे गए। इस अवसर पर डीएफओ अमिताभ बाजपेयी,
अपर कलेक्टर दिलीप अग्रवाल, एएसपी केपी चंदेल, कार्यपालन
अभियंता जलप्रबंध संभाग ए.के. ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के
अधिकारियों ने बाढ़ आपदा प्रबंधन के माॅक ड्रिल का प्रदर्शन देखा।


एक टिप्पणी भेजें