भूपेंद्र साहू
धमतरी प्रार्थी
उत्कर्ष अग्रवाल शाखा प्रबंधक गृह फाईनेंस लिमिटेड द्वारा रिपोर्ट दर्ज
कराई गई थी कि पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास लगा हुआ मनहरण लाल मण्डावी के घर
में जिसको बैंक द्वारा सील की गई है।यह घर थाना से 100 मीटर की दुरी पर स्थित है जिस घर को बीच-बीच में बैंक कर्मियों के द्वारा चेक किया जाता था।उसी
चेकिंग के दौरान 17 जुलाई को चेक किए जाने के दौरान घर का सील एवं ताला
टूटा हुआ पाया गया और घर से सामान भी कुछ निकला हुआ पाये जाने पर
प्रार्थी उत्कर्ष अग्रवाल ने 18 जुलाई को रुद्री थानें में जाकर रिपोर्ट
लिखवाया गया।रिपोर्ट लिखाये जाने पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस
अधीक्षक के निर्देशन पर थाना प्रभारी गगन वाजपेई द्वारा मुखबीर लगाई गई
जिस पर सूचना प्राप्त हुई कि उसी घर से कुछ दूर पर एक घर परिवार रहता है जो
व्यक्ति कुछ काम नही करता एवं जिसकी पत्नी बर्तन साफ करने एवं घरेलू कार्य
किए जाने वाली महिला है। जिसके घर में फ्रीज,वाशिंग
मशीन, स्टील कुर्सी आया हुआ है जिस पर आस पास के लोगों को भी आशंका हुई
कि इतने कम पैसे कमाने वाले के घर में इतने किमती सामान कैसे आये के शक
के आधार पर उनके घर में आरोपी नरेश सिंह पिता सिम सिंह उम्र 35 वर्ष एवं
पत्नी सरस्वती राजपूत पति नरेश सिंह उम्र 31 वर्ष हाल पता- आनंद पारा
रुद्रीस्थायी पता ग्राम-बौमटाना,पोस्ट-अमरसर,थाना -भागेश्वर जिला-भागेश्वर उत्तराखंड के रहने वाले हैं।जिसके घर से चोरी गई सामान फ्रीज,वाशिंग मशीन ,चार स्टील के कुर्सी बरामद कर लिया गया।जिसमें चोरी करना कबूल किया कि चोरी किया गया है एवं सामान बरामद करवाया गया फ्रिज इस्तेमाल वाशिंग मशीन कीमती स्टील कुर्सी जुमला कीमत करीबन 26000/- को बरामद किया गया ।रुद्री पुलिस ने धारा 457 380 के तहत आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमाण्ड में भेजा गया।

एक टिप्पणी भेजें