भूपेंद्र साहू
धमतरी,धमतरी
से अभनपुर केंद्री तक की छोटी लाइन में दौड़ने वाली छुक छुक ट्रेन अब
इतिहास बनने वाली है ।क्योंकि सभी तीन ट्रेनों को बारी-बारी से मेंटेनेंस
के नाम पर रद्द किया जा चुका है ।3 फेरों में पहले एक को बंद किया गया फिर
कुछ समय बाद दूसरे को और अब तीसरे तेरे को भी बंद कर दिया गया है ।इसके साथ
ही इस रेल लाइन पर यात्रियों का सफर थम गया है लोगों को अब बड़ी रेल लाइन
का इंतजार रहेगा।तब तक बस से ही सफर करना होगा ।अंग्रेजों के जमाने से शुरू
हुई छोटी लाइन की ट्रेन अब शायद ही देखने को मिलेगी ।मजदूर वर्ग और आर्थिक
रूप से कमजोर वर्गों के लिए जीवनदायिनी छोटी ट्रेन थी।
![]() |
| फाइल फोटो |
सबसे पहले 8 जून को
ट्रेन रद्द की गई उसके बाद दूसरी ट्रेन को 27 जून को रद्द किया गया और
तीसरी ट्रेन के लिए सूचना पटल लगा दिया गया है कि आगामी 10 दिनों के लिए
रद्द किया गया है हालांकि इसके रद्द रहने की तिथि आगे बढ़ने की पूरी पूरी
संभावना है ।ट्रेन बंद होने से रोजाना सफर करने वाले लोग दुविधा में फंस गए
हैं क्योंकि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए यह लाइफ लाइन थी। इसमें
धमतरी से केंद्री पंद्रह रुपए अभनपुर 10 मानिकचौरी 15 राजिम पंद्रह रुपए
चटोद, कुरूद, सरसोंपुरी, साकरा 10 रु में सफर हो जाए करता था यदि बस में इन
जगहों पर सफर करें तो 4 से 5 गुना पैसा खर्च करना होगा । छोटी रेलगाड़ी बनेगी इतिहास
रेलवे विभाग की
क्या मंशा है अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है हालांकि लोगों में यह सुगबुगाहट
है कि बड़ी रेल लाइन के लिए बंद किया गया होगा।



एक टिप्पणी भेजें