ऐसी क्या मज़बूरी थी

 

विधायक कार्यालय के सामने खुदकुशी की कोशिश,मचा हड़कंप 

 


भूपेंद्र साहू
धमतरी  नगरी विधायक लक्ष्मी ध्रुव के कार्यालय के सामने बुधवार को एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया जिससे हड़कंप मच गया। युवक को तत्काल गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।घटना बुधवार दोपहर की है,जब  ओमप्रकाश जैन अचानक विधायक कार्यालय के सामने पहुंच कर आत्महत्या की कोशिश किया उसने बताया कि नगरी स्थित शासकीय भूमि में अतिक्रमण कर स्कूल संचालित किया जा रहा है।इस मामले की शिकायत करीब एक साल पहले सिंचाई विभाग एसडीओ, एसडीएम नगरी, तहसीलदार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी और कलेक्टर से की थी, लेकिन अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की, युवक ने नगरी विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव से भी अतिक्रमण की शिकायत की थी, लेकिन ध्यान नही दिया गया। कार्रवाई नहीं होता देख युवक ने नींद की गोलियां लेकर विधायक कार्यालय में जा धमका और देखते ही देखते  नींद की गोलियों को निगल लिया।
कार्यालय परिसर में खलबली मच गई, आस-पास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया,फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, लेकिन विधायक कार्यालय में पहली बार हुई इस तरह की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। 
मेरे खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र
 
 इस मामले में विधायक लक्ष्मी ध्रुव ने बताया कि यह उनके खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र है।स्कूल के मामले को लेकर दिया गया था आवेदन जिसकी जांच के लिए मैंने एसडीएम और तहसीलदार को आवेदन भेज दी थी।मामला करीब एक साल से कोर्ट में विचाराधीन है, जहर वह अपने घर से खाकर आया था कार्यालय के सामने नहीं खाया।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने