पवन निषाद
मगरलोड। पंचायत नगरीय निकाय शिक्षक संघ ब्लाक मगरलोड जिला धमतरी ब्लाक
अध्यक्ष द्वारा एबीईओ मगरलोड एवं लिपिक द्वारा प्रशासनिक अनियमितता का दुरूपयोग
एवं आर्थिक लेनदेन की शिकायत कलेक्टर महोदय धमतरी को किया गया है।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप
शर्मा ने कहा कि जो भी शिकायत या आरोप लगाया गया है वह निराधार और झूठी है।
उन्होने
बताया कि शिक्षक पंचायत नगरीय निकाय शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष द्वारा मेरे
कार्यभार ग्रहण दिनाक सेे ही मुझे एवं मेरे कार्यालय के समस्त कर्मचारियों
को झूठे आरोप लगाकर कार्यालय की छवि धुमिल करने का
प्रयास किया जा रहा है । दिसम्बर माह में मेरे एवं दोनों एबीईओ द्वारा
विद्यालयों का सतत् निरीक्षण किया गया जिसमें यह देखने में आया कि कूछ
शिक्षक दो दिन का अवकाश लिखकर पाठकान में दबा दिया जाता था एवं पाठकान पंजी
में नहीं चढाया जाता था। इसे देखते हुए प्रधान पाठका द्वारा दो दिन अवकाश
स्वीकृति कर एक दिवस अवकाश करने अधिकृत किया गया। किन्तु अध्यक्ष
छत्तीसगर नगरीय निकाय द्वारा कलेक्टर से शिकायत किया गया था। निरीक्षण
के दौरान अनुपस्थित 66 शिक्षको को नोटिस जाऱी कर स्पष्टीकरण मांगा गया।जिसमे
22 शिक्षक का स्पष्टीकरण संतोष प्रद नहीं होने पर एक दिवस वेतन कटौती की
कार्यवाही किया गया ।प्रशासनिक कसावट केर किये कटौती का विरोध कर और वेतन
काटे गए शिक्षकों का वेतन बनाने शिक्षको पर दबाव डाला गया। वेतन नही बनाने
पर झूठा आरोप लगाकर शिकायत स्थानीय अखबार में शिकायत किया गया।अध्यक्ष
द्वारा एबीईओ और लिपिक के ऊपर झूठ आरोप लगाकर शिकायत की गई जो निराधार हैअधिकांश
शिक्षको का का बैंक खाता ग्रामीण बैंक में संचालित है। बैक मैनेजर केे
लिखित आवेदन केे आधार पर शिक्षकों को योजनाओं की जानकारी दिया जाना है जो
बीईओ द्वारा जानकारी दी गई।जिन शिकायतकर्ता द्वारा प्रशासनिक अमला का एबीईओ
द्वारा दुरूपयोग कहा गया है। शिक्षक दिनेश जाटव, प्रतिमा गंगासागर शासकीय माध्यमिक शाला सरगी द्वारा निम्न पद से उच्च पद का लाभ नहीं दिए जाने शिकायत किया गया है।विभाग
के निर्देशानुसार निग्न पद से उच्च पद का लाभ वेतन या एरियर्स भुगतान
पूर्व संबंधित सेवा-पुस्तिका का सत्यापन स्थानीय निधि संपरीक्षा द्वारा
कराया जाना अनिवार्य है। संबंधित शिक्षकों का सेवा-पुस्तिका संधारण पश्चात
सत्यापन हेतु स्थानीय निधि संपरीक्षा कार्यालय भेजा जा चुका है। जिसकी
सूचना सम्बन्धित एवं संघ पदाधिकारियों को पूर्व में दिया गया है । इसके
वावजूद संघ द्वारा वगैर सत्यापन वेतन लाभ प्रदान करने दबाव डाला जा रहा है
जो अनुचित है । कार्यालय से किसी भी कर्मचारी द्वारा किसी प्रकार का
आर्थिक लेन-देन नहीं किया जा रहा है
गौरतलब है कि संघ ने कलेक्टर से शिकायत की थी कि एबीईओ द्वारा पद का दुरूपयोग लकिय जा रहा है पुस्तिका सत्यापन के नाम पर रकम वसूली की जाती है इसके अलावा अन्य शिकायतें भी की गई थी

एक टिप्पणी भेजें