बारिश की कामना लेकर किया जलाभिषेक


पहले सावन सोमवार में कांवरियों में दिखा उत्साह 


 भूपेंद्र साहू 
धमतरी सावन माह के पहले सोमवार में कांवरियों में जमकर उत्साह देखा गया लेकिन उन्हें इस बात का मलाल भी था कि बारिश नहीं हो रही है ।शायद यही कामना लेकर सभी कांवरिया भगवान शिव को जल अर्पित कर रहे थे ।धमतरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे कांवरिया महानदी का जल लेकर रुद्रेश्वर को जल अर्पित किया। इसके बाद कांवरियों का जत्था विंध्यवासिनी मंदिर नागेश्वर मंदिर बटुकेश्वर मंदिर होते हुए बुढ़ेश्वर मंदिर पहुंचे ।ग्रामीण क्षेत्र से आए कांवरिया अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए बोल बम कांवरिया कल्याण संघ की ओर से विगत 21 वर्षों से कांवर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। सुबह महानदी की गंगा आरती भी की गई जिसमें बड़ी संख्या में कांवरिया और जनप्रतिनिधि शामिल हुए

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने