सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन



युवा कांग्रेस ने जताया विरोध


भूपेंद्र साहू 
धमतरी, युवा कांग्रेस ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया। युवाओं का कहना था कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में गुरुवार को हुई घटना में मृत और घायल लोगों के परिवारों से मिलने जा रही थी। परंतु उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा सोनभद्र से 25 किलोमीटर पहले नारायणपुर चौकी के पास उन्हें रोक लिया गया और प्रियंका वाड्रा समेत सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया । इस गिरफ्तारी के विरोध स्वरूप ही भारतीय युवा कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला युवा कांग्रेस धमतरी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी नाथ का पुतला दहन किया गया।जिला युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण कुमार मरकाम ने कहा पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिये।इस पुतला दहन में बडी संख्या में युवा कांग्रेस एन एस यू आई, कांग्रेस कार्यकर्ता  उपस्थित थे।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने