लक्ष्य के साथ लगन हो तो सफलता आसान



गरीबी में पली-बढ़ी गायत्री ने लॉ  में नेट क्वालीफाई किया

गायत्री बंजारे


भूपेंद्र साहू
धमतरी कहा जाता है कि यदि लक्ष्य के साथ लगन हो और मेहनत की जाए तो उसे आसानी से पाया जा सकता है ।यह कर दिखाया है धमतरी विंध्यवासिनी वार्ड निवासी गायत्री बंजारे ने ।जिसने दो बार नेट में असफलता प्राप्त करने के बाद भी हार नहीं मानी और तीसरी बार नेट की परीक्षा क्वालीफाई कर ली। बचपन  में जहां दो वक्त की रोजी-रोटी मुश्किल से मिल पाती थी लेकिन यह पढ़ाई में आड़े नहीं आई और आज धमतरी से एकमात्र लॉ विषय में नेट की परीक्षा पास कर ली है ।अब उसके लिए प्रोफेसर बनने का राह आसान हो गया है। धमतरी में पढ़ाई के बाद के लिए वह रविशंकर विश्वविद्यालय से  2017 में एलएलएम पास कर ली अभी सिविल कोर्ट में अधिवक्ता बीएल सिन्हा के पास रहकर वकालत कर रही है लेकिन उसका लक्ष्य ही नहीं था ।

उसने कुछ और सपने देखे थे। पहली बार नेट की परीक्षा तैयारी नहीं होने के कारण पास नहीं कर सकी। दूसरी बार कट ऑफ लिस्ट तक नहीं पहुंच पाई ।लेकिन अभी वर्तमान में आए परिणाम में उसने नेट की एग्जाम क्वालीफाई कर लिया है। गायत्री बंजारे ने चर्चा करते हुए बताया कि 21 जून को परीक्षा हुआ था इसके पहले मात्र डेढ़ माह की पढ़ाई की थी ।उनके मार्गदर्शक रविशंकर विश्वविद्यालय में ला विभाग के प्रोफेसर डॉ वेणुधर रौतिया थे ।इसके बाद पीएचडी या फिर जेएफआर की तैयारी करेंगे।
गरीबी में बिता  दिन

 अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में बताते हुए कहा कि बचपन में ही उनके पिता का निधन हो गया था ।तीन बहन और एक भाई के भरण-पोषण के लिए मुरकू बनाकर बेचा करते थे।कुछ दिनों बाद उसकी माँ दूसरों के घरों में काम करने लगी ।अभी भी वह वकालत के साथ-साथ एक दुकान में पार्ट टाइम जॉब भी करती है ।अधिवक्ता बीएल सिन्हा ने बताया कि गायत्री उनके पास रहकर काम करती है वह शुरू से ही अपने लक्ष्य के लिए मेहनत करती थी ।जिस दुकान में काम करती है वहां के संचालक अजय वर्मा ने बताया कि गायत्री उनके दुकान का अकाउंट का हिसाब देखते हुए अपनी तैयारी करती थी।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने