अपराध जगत की खबरें



कहीं जुआरी धरे गए तो कहीं कहीं हुआ जानलेवा हमला

 


भूपेंद्र साहू
 धमतरी जिले में रविवार और सोमवार को अपराध से संबंधित कई घटनाएं हुई ।वहीं पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने सराहनीय कार्य भी किए हैं ।

अपराध जगत की यदि बातें करें तो अर्जुनी पुलिस ने अछोटा मुड़पार के बीच नदी किनारे जुआ खेल रहे 8 लोगों को धर दबोचा सभी के खिलाफ 13 जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई। उनके पास से नगद 4500 बरामद किए गए ।इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अर्जुनी अवध राम साहू सहित स्टाफ मौजूद था। इधर रविवार दोपहर बाद सिहावा रोड स्थित ओसिया विहार कॉलोनी के पास कुछ लोगों ने दो ट्रक चालकों पर पत्थर से हमला कर दिया ।घटना में एक चालक गंभीर रूप से घायल है जिसे उपचार के लिए बठेना अस्पताल से रायपुर किया गया है ।दूसरे को मामूली चोट के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई ।बताया कि ट्रक चालक उदय साहू अपने साथी के साथ आराम कक्ष में गया उसी कमरे में कुछ लोग बैठकर गांजा पी रहे थे। तैश में आकर अज्ञात युवकों ने दोनों ट्रक चालकों पर पत्थर से हमला कर दिया ।थाना सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रणाली वैद्य ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 294 506 147 148 149 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर खोजबीन की जा रही है। इधर बनियापारा रोड स्थित टॉकीज में एक युवक ने दूसरे पर गुप्ती से हमला कर दिया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया हालत गंभीर होने पर रायपुर रेफेर कर दिया गया है फिलहाल इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने कोई नहीं आया है ।सड़क किनारे मिली लाश सोमवार की सुबह नेशनल हाईवे में एक युवती की लाश मिली। पुरी के चिरंजीलाल ने पुलिस को बताया कि गागरा पुल के 30 मीटर पहले रोड किनारे एक युवती खून से लथपथ पड़ी हुई है सूचना पर अर्जुनी पुलिस पहुंची तो देखा कि शरीर में गंभीर चोट के निशान हैं और उसकी मौत हो चुकी है। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। अर्जुनी थाना प्रभारी अवधराम साहू  ने बताया कि मंगलवार सुबह तक परिजनों का इंतजार किया जाएगा नहीं मिलने की स्थिति में स्वर्ग धाम सेवा समिति के सहयोग से कफन दफन करा दिया जाएगा ।फिलहाल यह सड़क हादसे में मौत का मामला लग रहा है ।आगे की जांच जारी है शिनाख्त नहीं हो पाई है ।इधर थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में निगरानी बदमाशों की परेड कराई गई ।शहर में बढ़ते अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गश्त पेट्रोलिंग चालान किरायेदारों की चेकिंग के साथ-साथ निगरानी बदमाशों की पूछताछ की जा रही है। इसी सिलसिले में सोमवार को शहर के 18 निगरानी बदमाशों को थाना तलब किया गया। कुछ शहर से बाहर थे कुछ जेल में और कुछ फरार हैं। सभी के परिवार निवास कमाई का जरिया दोस्ती वाहन आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई ।कुछ बदमाशों से बहुत सारे नए लड़कों द्वारा अपराध घटित करने की जानकारी प्राप्त हुई है ।
 
 

 
सराहनीय काम 
 
बढ़ते अपराधों को रोकथाम के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है इसी सिलसिले में थाना कुरुद के द्वारा रविवार को ग्राम पंचायत चरमुड़िया में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ग्राम रक्षा समिति की बैठक ली गई जिसमें गांव के लोगों को विभिन्न अपराधों से जुड़ी बातों की जानकारी देकर उन्हें जागरुक किया गया ।साइबर क्राइम चिटफंड एटीएम फ्रॉड फर्जी बैंक काल के संबंध में जानकारी दी गई ।
रविवार की शाम नया बस स्टैंड में ड्यूटी पर तैनात यातायात विभाग के आरक्षक कौशल नेताम को 3  4 साल की एक छोटी बच्ची रोते बिलखते मिली जिसे गोद में उठाकर बातचीत कर उसका नाम पूछा गया तो बच्ची ने अपना नाम उर्वशी मरकाम बताया ।किसी तरह उसे नाश्ता वगैरह कराकर उसके पालक की पतासाजी की गई 1 घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची के परिजन की तलाश कर मां पिता को सकुशल लौट आया गया। ऐसे ही ग्राम करेली छोटी के संतराम साहू 35 वर्ष जो मानसिक रूप से विक्षिप्त है इसको उसके घर लाकर मगरलोड थाना पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य किया गया यह व्यक्ति भट्टी थाना भिलाई पहुंच गया था जिसे सकुशल लाया गया।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने