धमतरी
नायाब तहसीलदार प्रियंका बंजारा के निलंबन के विरोध में कनिष्ठ प्रशासनिक
सेवा संघ सामने आ गया है। शनिवार को इस मामले में अपर कलेक्टर दिलीप
अग्रवाल को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया
गया कि ग्राम छाती में अनावेदक खम्मन पिता दरबारी द्वारा शासकीय घास जमीन
पर अतिक्रमण कर निर्माण की शिकायत रॉयल चंद्राकर द्वारा की गई थी ।जिसमें
संहिता की धारा 248 के अंतर्गत राजस्व प्रकरण दर्ज किया गया था। इसमें
बेदखली आदेश भी पारित किया गया था ।स्वतः खाली करने का अवसर दिया गया था
।कार्यवाही के दौरान महिला विटामिन बाई ने जहर का सेवन कर लिया जिससे उसकी
मौत हो गई ।अतिक्रमण हटाने तहसीलदार, नायब तहसीलदार को अधिकृत किया गया था
यह पूरी नियमतः कार्यवाही हुई थी।
हमारी मांग है कि निलंबन वापस लिया जाए
दूसरा अतिक्रमण जैसे मामलों में कार्यवाही किए जाने के बाद भी राजनीति का
शिकार बनाए जाते हैं जिससे अधिकारियों के मनोबल पर असर पड़ता है इसे हटाया
जाए ,तीसरा दोषपूर्ण जांचकर्ता पर कार्रवाई की जाए ।संघ के पदाधिकारियों ने
चेतावनी दी है कि इस मामले में यदि उचित कार्यवाही नहीं होती है तो 15
जुलाई से राज्य भर में कलम बंद किया जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें