पवन निषाद
मगरलोड।प्रदेश के वाणिज्यिक कर (आबकारी), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री तथा जिले के
प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने मगरलोड विकासखण्ड की ग्राम पंचायत
ग्राम करेलीबड़ी और कुण्डेल में नवनिर्मित खाद गोदाम का लोकार्पण तथा
विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। ग्राम करेलीबड़ी में राष्ट्रीय
कृषि विकास योजना की हरित क्रांति विस्तार उपयोजनांतर्गत 22 लाख रूपए की
लागत से निर्मित खाद गोदाम का उन्होंने लोकार्पण किया तथा कुण्डेल में भी
22 लाख रूपए की लागत वाले खाद गोदाम का लोकार्पण, समग्र विकास योजना के तहत
कुल 19.50 लाख रूपए के तीन सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन तथा तथा
विधायक निधि मद से दो लाख रूपए की लागत वाले रंगमंच निर्माण का भूमिपूजन
प्रभारी मंत्री के द्वारा किया गया। साथ ही ग्राम अरौद में नरवा, गरूवा,
घुरवा, बाड़ी योजना के तहत बनाए गए आदर्श गोठान का उन्होंने शुभारम्भ तथा
निरीक्षण किया।सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश
में छत्तीसगढ़ राज्य का पहला कांग्रेस सरकार है जो किसानों की आर्थिक
समृद्धि और कल्याण के लिए धान का समर्थन मूल्य 25 सौ में रुपया खरीदा,सरकार
बनते ही 10 दिनों में कर्जा माफ किया,बिजली बिल आधा की।छत्तीसगढ़ के चार
चिन्हारी नरवा गरवा घुरुवा और बाड़ी योजना ला कर सरकार ने गौ माता की
सुरक्षा को लेकर अच्छा कार्य किया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार किसान मजदूर का सरकार है जो किसानों के हितों में कार्य करता रहेगा।पंचायतीराज कानून कांग्रेस सरकार की देन है जिसके बदौलत आज गांव में सरपंच,पंच,जनपद ,जिला सदस्य बनते है जो गांव में पेयजल,शिक्षा,स्वास्थ्य को लेकर काम करता है। ।उन्होंने भाजपा सरकार को कोसते हुए कहा कि जब छत्तीसगढ़ सरकार 2003 में छोड़ कर गया तो खजाने में 600 करोड़ रुपये छोड़ आया,जब कांग्रेस सरकार 15 साल बाद आया तो खजाने में चाबी और कुर्सी छोड़ गया एक फूटीकौड़ी भी कांग्रेस सरकार के लिए नही बचाया।सारा पैसा भाजपा के मंत्री और विधायक ड्रोन में खर्च किया जो पैसा गरीब किसानों का है।उन्होंने रमन सरकार के टिफिन और मोबाइल योजना को कोसते हुए कहा कि पूर्व सरकार किसानों की चिंता न कर फालतू योजना बांट कर वाहवाही लूटी।लेकिन कांग्रेस सरकार ऐसे कुछ नही बंटेगा नही कोई त्यौहार मनाएगा बल्कि गरीबो को 2500 रुपये देगा।अंत मे मंत्री लखमा ने कहा कि वह गरीब आदमी है और पढा लिखा नही है जब पिता जी स्कूल भेजते तब वह तेंदूपत्ता तोड़ने जाता था,मुर्गा,मुर्गी खेल खेलवाते थे ।जिस पर कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्वास कर केबिनेट का मंत्री बनाया।

सम्बोधन की कड़ी
में अध्यक्षता कर रहे सिहावा विधायक एवम उपाध्यक्ष
आदिवासी मध्य बस्तर प्राधिकरण डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने कार्यक्रम में बैठे लोगो
से पूछा खाद उर्वरक सोसायटी से मिलता है कि नही सभी ने एक स्वर में कहा
मिलता है।उन्होंने कांग्रेस सरकार के विभिन्न योजनाओं को बताया और कहा कि
कांग्रेस सरकार किसान हितैषी जो कर्ज माफ कर आर्थिक रूप से समृद्ध
बनाया।उन्होंने किसानों को खेतों में रसायन खाद का उपयोग कम मात्र में करने
और अधिक से अधिक जैविक खाद का उपयोग करना चाहिए।पुर्व विधायक लेखराम साहू ,कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी ने भी सम्बोधित किया कार्यक्रम कृषि विभाग द्वारा किसानों को कृषि किट
उपकरण,बीज वितरण मंत्री के करकमलों से किया गया।।राजकुमार
दीवान,राजकुमार अग्रवाल,निशु चन्द्राकर,भरत नाहर,कलेक्टर रजत बंसल,पुलिस कप्तान बालाजी राव , सीईओ दयाराम
के,एसडीएम जितेंद्र कुर्रे,प्रमोद साहू,राजेश साहू,,डॉ गिरीश
साहू,रवि निर्माण,संचालक मंडल के अध्यक्ष शेखू राम साहू,समिति प्रबंधक
परमेश्वर निर्मलकर,बृजलाल यादव,समेत विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्तिथ रहे।

एक टिप्पणी भेजें