भूपेंद्र साहू
धमतरी रविवार
को पुलिस ट्रेनिंग सेंटर(मल्टी स्टोरी बैरक) में जिला पुलिस एवं जिला
चिकित्सालय धमतरी के संयुक्त प्रयास से स्ट्रेस मैनेजमेंट एक दिवसीय
कार्यशाला का आयोजन किया गया । पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी लगातार
ड्यूटी में रहने की वजह से अक्सर तनाव में आ जाते हैं जिसकी वजह से उनके
स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। इससे उच्च रक्तदाब डायबिटीज सहित अन्य
बीमारियां घिर जाती है साथ ही साथ कभी-कभार वे ड्यूटी के दौरान वह चिड़चिड़े
हो जाते हैं ।ऐसे में उनके लिए तनाव को दूर करने के लिए कार्यशाला की महती
आवश्यकता होती है ।इसी सिलसिले में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में एक दिवसीय
स्ट्रेस मैनेजमेंट कार्यशाला का आयोजन किया गयाजिसमें
जिला चिकित्सालय की डॉ.सुचिता गोयल ने विभिन्न प्रकार के स्ट्रेस
मैनेजमेंट के संबंध में जानकारी दी, बताया कि तनाव को दूर करने के लिए
आराम, मेडिटेशन, योगा करना बहुत आवश्यक है।अधिकारी/कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान देते हुए समय समय पर ऐसे स्ट्रेस मैनेजमेंट कार्यशाला का आयोजन किया जाता रहा है।
इस
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , उप पुलिस अधीक्षक
मुख्या.,डॉ जे.एस.खालसा नेत्र विशेषज्ञ, डॉक्टर सुचित्रा गोयल मनोरोग
विशेषज्ञ, पूनम देवांगन सोशल वर्कर ,मीरा गौतम योगा टीचर, गिरीश देवांगन,
खूब लाल साहू मौजूद रहे।इस कार्यशाला का थाना प्रभारी धमतरी, रुद्री,सिहावा
सहित लगभग 200-300 जिले के थानें से पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों ने लाभ
उठाया।


एक टिप्पणी भेजें