विश्व स्तनपान सप्ताह

विश्व स्तनपान सप्ताह एक अगस्त से 

जनजागरूकता के लिए होंगे अनेक आयोजन

रायपुरप्रदेश में प्रसूता एवं शिशुवती महिलाओं के बीच स्तनपान को बढ़ावा देने तथा शिशुओं एवं नन्हें बच्चों को रूग्णता एवं कुपोषण से बचाने एवं उनकी मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से एक अगस्त से 8 अगस्त विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।  

  स्वास्थ्य और महिला बाल विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जन जागरूकता के   दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। विश्व स्तनपान सप्ताह का उद्देश्य प्रसूता एवं शिशुवती महिलाओं के बीच स्तनपान के लिए जागरूक बढ़ाना है,क्योंकि यह बच्चों के साथ साथ माताओं के स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है।
    विश्व स्तनपान सप्ताह 2019 का थीम ('EMNPOWER PARENTS ENABLE BREST FEEDING') है। उल्लेखनीय है कि तीसरे राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार सर्वेक्षण वर्ष 2005-06 की तुलना में चौथे राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार सर्वेक्षण वर्ष 2015-16 में संस्थागत प्रसव में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। इन 10 वर्षों में संस्थागत प्रसव का प्रतिशत 14.3 से बढ़कर 70.2 हो गया है, लेकिन चौथे सर्वेक्षण में जन्म के एक घण्टे के भीतर स्तनपान का प्रतिशत 47.1 प्रतिशत दर्ज किया गया। इससे स्पष्ट होता है कि स्तनपान के प्रति महिलाओं में जागरूकता की जरूरत है।          
    स्तनपान का महत्व लोगों तक पहुंचाने के लिए सप्ताह के दौरान जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर कार्यशाला, प्रदर्शनी, फिल्म शो, परिचर्चा जैसे विभिन्न आयोजन किये जाएंगे, जिसमें जनप्रतिनिधि सहित महिला समूह और अधिक से अधिक महिलाओं को शामिल किया जाएगा। 
    आंगनबाड़ी और ग्राम स्तर पर स्तनपान से संबंधित महत्वपूर्ण संदेशों के प्रचार-प्रसार के लिए नारे लेखन, वॉल पेंटिंग, गर्भवती महिलाओं और किशोरियों के साथ समूह चर्चा, क्विज प्रतियोगिता, रैली और प्रदर्शनी का अयोजन किया जाएगा। जिला, विकासखण्ड और पंचायत स्तर पर रैली, स्वस्थ्य शिशु प्रतियोगिता का आयोजन होगा। एक वर्ष से छोटे शिशुओं के पोषण स्तर का आंकलन किया जाएगा और टीके लगाए जाएंगे। इस दौरान माताओं को शिशुओें के उचित पोषण, समुचित देखभाल और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी भी दी जाएगी।   

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने