पर्यावरण को बचाने की पहल

 

 

 सामाजिक संगठन ने किया वृक्षारोपण

 

भखारा-नगरपंचायत भखारा में युवा शक्ति सेवा संगठन ने पर्यावरण सुरक्षा के तहत शासकीय माध्यमिक शाला भठेली मे जनप्रतिनिधि एंव शिक्षकों के साथ मिलकर वृहद रुप से वृक्षारोपण किया एंव आस-पास पेड़ लगाये। संगठन द्वारा प्रत्येक रविवार को वृक्षारोपण करते आ रहे है पार्षद सोमनाथ साहू ने कहा कि  वृक्षारोपण के माध्यम से समाज को एक संदेश देने का प्रयास किया गया कि पेड़ मानव जीवन के लिए कितने अहम है और हमें इनसे कितनी अलौकिक ऊर्जा प्राप्त होती है। इसलिए  लोगों से निवेदन है कि निरोगी काया व स्वच्छ वायु के लिए पेड़ अवश्य लगाए वृक्षारोपण के कार्यक्रम में डांं रमेश यादव, शभगतसाहू , प्रधानपाठक सिन्हा सर, भारती शेन्द्रे  स्टाप एंव संगठन के सभी सदस्य उपस्थित थे 

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने