जिला कार्यालय के वाचक को कलेक्टर ने किया निलंबित
धमतरी,/ कलेक्टर रजत बंसल ने जिला कार्यालय (कलेक्टर
न्यायालय) में वाचक के पद पर कार्यरत सहायक ग्रेड-02 ओ.पी. चंद्राकर
को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश में उल्लेख किया गया
है कि श्री चंद्राकर के द्वारा वर्ष 2014-15, 2016-17 एवं 2017-18 के
न्यायालयीन प्रकरणों को समय पर अभिलेख कोष्ठ में दाखिल नहीं किया गया। साथ
ही राष्ट्रीय गौशाला ट्रस्ट धमतरी द्वारा 17 सितम्बर 2015 को सागौन का
वृक्ष गिरने से संबंधित प्रकरण को 18 सितम्बर 2016 के बाद कार्रवाई हेतु
पेश नहीं करने के कारण उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिसका
उनके द्वारा समाधानकारक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। उनके उक्त कृत्य को
छत्तीसगढ़़ सिविल सेवाएं (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9
के तहत श्री चंद्राकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन
अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय मगरलोड निर्धारित किया गया है।
एक टिप्पणी भेजें