MTI News Team
धमतरी धमतरी में हुए नक्सली मुठभेड़ में पुलिस की सर्चिंग टीम ने 4
नक्सलीयों को मार गिराया है। सभी का धमतरी के जिला अस्पताल में कड़ी
निगरानी के बीच पोस्टमार्टम कराया गया ।घटना स्थल से एख थ्री नाट थ्री और 6
भरमार बंदूक भी बरामद किए गए हैं।इसके अलावा नक्सलीयो के दैनिक उपयोग के
सामान भी भारी मात्रा में बरामद हुए हैं।आपको बता दें कि मारी गए नक्सलीयों
में तीन महिलाएं व एक पुरुष है।ये मुठभेड़ धमतरी जिले के मेचका थाना
क्षेत्र के मादागिरी पहाड़ी के पास 6 जुलाई की सुबह करीब 6 बजे हुई। दरअसल
पुलिस को इस इलाके में नक्सलीयों के जमावड़े की सूचना मिली थी।इसके बाद
एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम बना कर रवाना किया गया था।सुबह सुबह
जब मादागिरी के पास टीम पहुची तो नक्सलीयो से सामना हुआ। दोनो ओर से फायरिग
हुई.. लेकिन कुछ ही देर में नक्सलीयों के पांव उखड़ने लगे और वो भाग खड़े
हुए। फायरिंग रूकने के बाद इलाके की सर्चिंग में पुलिस को चार नक्सलीयों के
शव बरामद हुए।सभी शवों को धमतरी के जिला अस्पताल में पोस्ट मार्टम कराया
गया। मारे गए नक्सलियों में एक महिला नक्सली गीता पोडियम बताया जा रहा है
जो कुख्यात नक्सली अजीत की पत्नी है अजीत इस वक्त जेल में बंद है
पुलिस अधीक्षक बालाजी राव ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस की टीम
संतबहरा के जंगल में पहुंची थी जहां दोनों और से मुठभेड़ हुई जिसमें 4
नक्सली मारे गए ।शिनाख्ति की कार्यवाही चल रही है ।आपको बता दें कि धमतरी
में हाल ही में नक्सली कमांडर सीमा मंडावी को मारा गया था। इसके बाद
नक्सली नेता मुईबा की गिरफ्तारी हुई थी इसकी सूचना पर एक के 47 के साथ
नक्सलीयों द्वारा छुपाए गए लाखो रूपय भी बरामद हुए थे और अब ये बड़ी सफलता
पुलिस को मिली है।
सफलता पर सीएम और डीजीपी ने दी बधाई
मारे
गए नक्सलियों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ
पुलिस को बड़ी सफलता मिली है इसके लिए जिला पुलिस को बधाई उन्होंने आगे कहा
कि नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। डीजीपी डीएम अवस्थी ने भी
रायपुर में प्रेस वार्ता लेकर इस कार्यवाही की प्रशंसा की है



एक टिप्पणी भेजें