कृष्ण के जन्म की खुशी मनाने में ब्रजवासी भी किसी से पीछे नहीं रहे



कान्हा जन्मोत्सव  में लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु


मथुरा जन्माष्टमी के अवसर पर  कान्हा की एक झलक पा लेने की चाहत में श्रद्धालु श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर की ओर जाते नजर आए।  कृष्ण के जन्म की खुशी मनाने में ब्रजवासी भी किसी से पीछे नहीं रहे।  पूरी मथुरा नगरी को विशिष्ट प्रकार से सजाया गया। एक दर्जन स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए विशेष मंच बनाए गए। पूरे शहर में जगह-जगह भोग-प्रसाद की छबीलें लगाई गई। ब्रज के घर-घर में व्रत रखकर खुशियां मनाई जा रही हैं।


श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर परिसर, ठा. द्वारिकाधीश मंदिर, वृन्दावन के ठा. गोदारंगमन्नार मंदिर, इस्कॉन के कृष्ण-बलराम मंदिर आदि अनेक मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया। दो दिन पहले से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लगा था। शहर में दो अलग-अलग झांकियां निकाली गई, जिनका श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा एवं आरती कर भव्य स्वागत किया।

 शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न रूपों, उनकी लीलाओं, जीवन दर्शन संबंधित तथा अन्य देवी-देवताओं की भी झांकियां निकाली गईं। आज रात 12:00 बजे ब्रजधाम, मथुरा समेत देश के प्रमुख राधाकृष्ण मंदिरों में जन्माष्टमी मनाई जा रही है। 

जन्माष्टमी कार्यक्रम

 24 अगस्त को कृष्ण जन्मभूमि पर होने वाले ब्रज के मुख्य आयोजन में रात्रि 12:15 से से रात्रि 12:30 तक जन्माभिषेक किया जाएगा। रात्रि 12:30 से रात्रि 12:40 तक शृंगार आरती के दर्शन होंगे। इसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। व्रत रखने वाले भक्त प्रसाद के साथ ही अपना व्रत तोड़ेंगे। इस मौके पर मथुरा में कई जगहों पर लंगर ( भंडारा) लगाकर भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाएगा।- कपिल शर्मा सचिव श्रीकृष्ण जन्मसेवा संस्थान

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने