प्रभारी मंत्री लखमा फहराएंगे तिरंगा



स्वतंत्रता दिवस  समारोह के होंगे मुख्य अतिथि 

धमतरी,राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जिला स्तर पर आयोजित मुख्य समारोह में प्रदेश के वाणिज्यिक कर, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री  कवासी लखमा के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाएगा। मुख्य समारोह का आयोजन स्थानीय डाॅ. शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विष्णु हिरवानी एकलव्य खेल परिसर में सुबह नौ बजे तिरंगा ध्वज फहराया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 अगस्त को जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखमा जिला स्तर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सुबह नौ बजे परेड ग्राउण्ड पहुंचेंगे, जिसके तुरंत बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके बाद सुबह 9.02 बजे राष्ट्रगान तथा नौ बजकर पांच मिनट पर उनके द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। इसके पश्चात् सुबह 9.15 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का संदेश वाचन किया जाएगा। तदुपरांत 9.30 बजे हर्ष फायर व 9 बजकर 35 मिनट पर आसमान में गुब्बारे छोड़े जाएंगे। इसके बाद सुबह 9.40 बजे जवानों द्वारा मार्चपास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी जाएगी। इसके उपरांत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों का सम्मान सुबह 10.00 बजे किया जाएगा। तदुपरांत 10.10 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा तथा कार्यक्रम के अंत में 10.45 बजे पुरस्कार वितरण और सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा

 अंतिम पूर्वाभ्यास 13 अगस्त को
जिला स्तर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के पूर्व अंतिम पूर्वाभ्यास का आयोजन 13 अगस्त को किया जाएगा। सम्पूर्ण कार्यक्रम की मिनट-टू-मिनट गतिविधियों का अंतिम पूर्वाभ्यास मुख्य समारोह स्थल स्थानीय डाॅ. शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विष्णु हिरवानी एकलव्य खेल परिसर में सुबह आठ बजे से किया जाएगा। कलेक्टर रजत बंसल ने सभी संबंधित अधिकारियों को अंतिम पूर्वाभ्यास के दौरान अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
14  की सुबह दौड़ का आयोजन 
स्वतत्रता दिवस के पूर्व 14 अगस्त की सुबह 7. 30 बजेगाँधी मैदान से दौड़ का आयोजन किया गया है. जिसमे सभी विद्यार्थी शिक्षक नागरिकों से शामिल होने की अपील की गई है

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने