DSP अरुण जोशी ने लिया चार्ज



 पंकज पटेल सुकमा के लिए कार्यमुक्त किए गए

 


धमतरी।अरुण जोशी ने धमतरी में  उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के पद अपना कार्यभार ग्रहण किया।इसके पहले वे एसडीओपी बेरला के पद पर ,जिला बेमेतरा में पदस्थ थे।

वर्ष 1987 में उप निरीक्षक के पद पर भर्ती  होकर पद्दोन्नत हुए हैं। उन्होंने जिला उज्जैन ,रायगढ़ ,सरगुजा, बिलासपुर ,बस्तर ,में विभिन्न पदों पर पदस्थ रहकर पुलिस विभाग को अपनी सेवाएं प्रदान की है। ज्ञातव्य हो कि उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय धमतरी के पद पर पदस्थ पंकज कुमार पटेल को पुलिस अधीक्षक द्वारा आज अपरान्ह जिला सुकमा के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने