प्रेमलाल बने भाजपा ग्रामीण के अध्यक्ष

 

कार्यकर्ता ही संगठन की मजबूती हैं :पवन साहू

 

उत्तम साहू
बालोद।भारती जनता पार्टी समन्वय समिति द्वारा कुर्मी भवन में हुई बैठक में बालोद ग्रामीण मंडल अध्यक्ष का मनोनयन किया गया। चुनाव अधिकारी सोमेश साहू भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने समनवय समिति सदस्य एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में घुमका निवासी प्रेम लाल साहू को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया और कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से प्रेम साहू के नाम का चयन किया गया।
 इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पवन साहू ने कहा कार्यकर्ता ही संगठन की मजबूती हैं और सभी को साथ में लेकर चलने वाली पार्टी भाजपा की पहचान है।मंडल अध्यक्ष का पद जिम्मेदारी का हैं और उन्होंने उम्मीद जताई कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसमें खरा उतरेंगे।मंडल अध्यक्ष बनने के बाद अपनी बात कहते हुए प्रेमलाल साहू ने कहा कि पार्टी के सदस्यों और पदाधिकारियों ने जो जिम्मेदारी दी गई है उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाउंगा।बैठक में पवन साहू ,मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र देशमुख, देवीलाल डड़सेना, पालक ठाकुर ,प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य खिलेश्वरी साहू, अश्वन बारले, सोहन भूतड़ा, दुर्जन साहू लोकेश श्रीवास्तव ,तोमन साहू, वीरेंद्र साहू ,विनोद गोस्वामी रिछेद कलिहारी ,छगन देशमुख ,छगन साहू ,सोनसाय लेंडिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
 

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने