35 वार्डों में जीत का लक्ष्य लेकर कार्यकर्ताओं को मैदान में उतरना है: बृजमोहन अग्रवाल





धमतरी । निकाय चुनाव प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल ने  कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुये कहा कि धमतरी नगर निगम सहित जिले की सभी नगर पंचायतों में विजय प्राप्त करने कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर परिश्रम की पराकाष्ठा करनी होगी। 137 वर्ष पुरानी धमतरी की नगर पालिका जो कि अब नगर निगम हो चुकी है । भाजपा का अभेद्य गढ़ है इस बार यहां के कम से कम 35 वार्डों में जीत का लक्ष्य लेकर कार्यकर्ताओं को मैदान में उतरना है। प्रत्याशी चयन को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा पारदर्शी तरीके से उम्मीदवारों का चयन करती है। प्रत्याशी के चयन में जाति वर्ग सहित सभी बातों का ख्याल रखा जाता है। जीत सकने योग्य प्रत्याशी की चुनाव मैदान में उतारना पार्टी की प्राथमिकता होती है। जो भी कार्यकर्ता दावेदारी करता है उसका लक्ष्य पार्टी को जीत दिलाना होना चाहिये। उन्होंने सभी दावेदारों की बातें सुनी। जिला एवं मंडल पदाधिकारियों की बैठक ली और उसके बाद जिले के कोर ग्रुप के साथ बैठकर चुनाव के संबंध में रणनीति बनाई गयी।

बैठक में विधायक रंजना साहू जिलाध्यक्ष शशि पवार निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामु रोहरा निरंजन सिन्हा श्रवण मरकाम इंदर चोपड़ा रघुनंदन साहू निर्मल बरडिया कुंजलाल देवांगन शिवप्रताप ठाकुर कालिदास सिन्हा नागेन्द्र शुक्ला कविन्द्र जैन सरला जैन विजय साहू पार्वती वाधवानी बीथिका विश्वास मोनिका देवांगन नरेश सिन्हा हेमलता शर्मा प्रकाश गोलछा मुरारी यदु ऋषभ देवांगन मोहन नाहटा हेमंत चंद्राकर विकल गुप्ता श्याम साहू शिवदत्त उपाध्याय कल्पना रणसिंह महेंद्र पंडित शरद चौबे अशोक सिन्हा प्रेमिन साहू दिलीप पटेल उमेश साहू विनोद रणसिंह नील पटेल शिवनारायण छांटा अमृत साहू अविनाश दुबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने