जिले के 92,130 किसानों से 622 करोड़ रूपए की धान खरीदी समर्थन मूल्य पर की गई



धमतरी। चालू खरीफ विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान उपार्जन के लिए जिले के 85 धान उपार्जन केन्द्रों के जरिए पंजीकृत 1,05,453 किसानों में से अब तक 92,130 किसानों से 622 करोड़ रूपए मूल्य का 34,07,910 क्विंटल धान खरीदी की गई तथा 500.51 करोड़ रूपए संबंधित किसानों के खाते में ट्रांसफर हो चुका है।

 खाद्य अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में पांच एकड़ तक जोत वाले (सीमांत एवं लघु) किसानों के रूप में पंजीकृत 91,801 किसानों में से 79,708 किसानों से धान का समर्थन मूल्य पर उपार्जन किया जा चुका है। अब तक जिले में उपार्जित धान में से 22,95,840 क्विंटल धान का उठाव उपार्जन केन्द्रों से कराया गया है तथा शासन के निर्देश अनुसार अन्य जिले से 11,614 क्विंटल धान का भी उठाव हो चुका है।
बताया गया है कि जिले में सुव्यवस्थित रूप से वास्तविक किसानों से शासन द्वारा निर्धारित मापदण्ड के तहत समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन करने एवं धान कोचियों/बिचैलियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए तीन स्तर पर निगरानी व्यवस्था की गई। इसके फलस्वरूप धान के अवैध भण्डारण एवं विक्रय के संबंध में 330 प्रकरणों में से 1,00,164.35 क्विंटल धान जप्त किया गया। निर्धारित मापदण्ड के अनुसार अमानक पाए जाने पर 958 किसानों के 23,904.86 क्विंटल धान रिजेक्ट कर संबंधित किसानों को वापस किया गया। गौरतलब है कि कलेक्टर  रजत बंसल द्वारा धान उपार्जन अवधि तक लगातार कोचियों/बिचैलियों के विरूद्ध जांच जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिले में धान विक्रय करने के लिए शेष बचे किसानों में से सीमांत एवं लघु किसानों को प्राथमिकता देते हुए आनुपातिक रूप से टोकन जारी करने के लिए सभी समिति प्रबंधकों एवं प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए गए है, जिससे कोई भी छोटी जोत का किसान समर्थन मूल्य पर धान बेचने से वंचित नहीं रहे।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने