किसानों पर बर्बरता पूर्ण लाठी चार्ज की निंदा,धान खरीदी मे सरकार हो गई विफल-रँजना साहू



धमतरी।प्रदेश की भूपेश सरकार के द्वारा चुनाव में किसानों के धान को दाना दाना खरीदने का वादा करने वाले लोग सत्ता प्राप्त होते ही उनके साथ धोखाधड़ी पर उतर आए। बारदाना की कमी व पंजीकृत सम्पूर्ण  धान खरीदी की मांग को लेकर शांति पूर्वक आंदोलन कर रहे किसानों पर बर्बरता पूर्ण लाठी चार्ज की निंदा विधायक रँजना साहू ने की है। खरीदी समय खत्म होने के बाद स्थिति यह है कि खरीदी की लचर व्यवस्था के कारण सरकार धान खरीदी में पूरी तरह विफल रही। आज की स्थिति में अनेक किसानों के टोकन नहीं कटे हैं,निरस्त टोकन के बदले टोकन नही काटा जा रहा है, कम धान खरीदी की गई टोकन के बदले भी दूसरा टोकन नही दे रहे है  कई किसान अपनी उपज को लेकर मंडियों में पहुंचे हैं पर उन्हें टोकन ना काटने की बात कह कर वापस किया जा रहा है उक्त बातें क्षेत्र के विधायक रँजना साहू द्वारा कहीं गई है।
 
 विधायक श्रीमती साहू ने कहा है कि हमारी राज्य की अर्थव्यवस्था का आधार यदि कोई चीज है तो वह है कृषि और इसमें महत्वपूर्ण  धान है किंतु भूपेश बघेल की सरकार के द्वारा धान खरीदी व्यवस्था मैं बदलाव कर किसानों को परेशान किया है। वही पूर्व की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने व्यवस्थित रूप से किसानों को सुगमता पूर्वक सुविधा मुहैया कराते हुए धान खरीदी को एक उपहार व उत्सव स्वरूप पूरे राज्य के किसानों को समर्पित किया था जिस पर प्रदेश सरकार ने पानी फेर दिया है। अपने आर्थिक तंगहाली को ढकने के लिए किसानों के ऊपर अवैध परिवहन गुणवता विहीन धान बताते हुए एवं टोकन कटाने में अनेक प्रकार की विसंगतियों को ठोकते हुए उन्हें परेशान कर धान ना बेचने के लिए मजबूर किया गया। ऐसी परिस्थिति में राज्य के किसान कांग्रेश की सरकार को वोट देकर ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं विधायक श्रीमती साहू ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जब तक किसानों की उपज का दाना दाना नहीं खरीद लिया जाता तक तक खरीदी बंद न की जाए उन्होंने राज्य सरकार के धान खरीदी व्यवस्था की भर्त्सना करते हुए कहा है कि 24 फरवरी से विधानसभा का सत्र प्रारंभ हो रहा है उसमें किसान हित एवं राज्य के आर्थिक हित के लिए धान खरीदी की लचर व्यवस्था को पूरे जोर-शोर से सदन के पटल पर उठाया जाएगा।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने