रहवासी इलाके में तेंदुआ ने पालतू जानवर का किया शिकार,कालोनी के लोगो मे दहशत



 विनोद गुप्ता 
नगरी । घटना 4 अप्रेल के दरम्यानी रात करीब 2 बजे की है। विजय झरिया नप नगरी के वीरनारायण सिंह वार्ड 1 के रहवासी है। जिन्होंने  एक लेब्राडोर डॉग  पाल रखा था। शनिवार की रात तेंदुआ ने दीवाल फादकर अपना शिकार बना लिया। डॉगी की क्षत विक्षत लाश घर से करीब आधा किमी की दूरी पर खेत मे झड़ियों के बीच मिली है। जिससे कालोनी वालो में दहशत का माहौल बना हुआ हैं। तेंदुए के पंजे के निशान दीवाल पर स्पस्ट दिखाई पड़ रहे है जिसकी पुष्टि वन अमले ने भी कर दी है। कालोनी के लोगो का यह भी मानना है कि दूसरे दिन भी रात को तेंदुआ कालोनी में पहुचा जिसके पंजे के निशान लोगो ने देखा और ये पुख्ता तब हो गया जब लोग पंजे की निशान को देखते रोजा के शव के पास पहुचे तो उसका शव पहले जगह पर न होकर उस स्थान से करीब 20 मीटर दूर पर मिला जिसे जानवर द्वारा घसीटा गया था। अब लोगो मे और ज्यादा दहशत बढ़ गई हैं। लोग तेंदुए को पकड़ने की मांग वन विभाग से कर रहे है। 
 
नगरी के उपवन क्षेत्रपाल गोपाल प्रसाद वर्मा ने बताया है सोमवार को ही हमे इस घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पूरा वन अमला यहा पहुचा है। मौका वारदात पर पाए गए पंजे के निशान तेंदुए की है। रहवासी इलाके में हुए घटना को लेकर हम सब गंम्भीर है, रोज विभाग द्वारा गस्त और अंजाम दिए जानवर की आवाजाही की निगरानी भी रखी जायेगी।
 

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने