क्वारन्टीन सेंटर्स में अव्यवस्था पर सांसद चुन्नीलाल ने सरकार की नाकामी गिनाई


कहा राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल


धमतरी। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू शुक्रवार को धमतरी प्रवास पर पहुँचे। उन्होंने कोविड 19 से निपटने में जिला प्रशासन की तैयारियों का जायजा लिया। निगम में चल रही भर्राशाही क्वारन्टीन सेंटर्स में अव्यवस्था को लेकर शिकायतों पर आक्रोश व्यक्त करते हुये कहा कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन कोरोना संकट के समय क्षेत्र की जनता की तकलीफों पर बिल्कुल भी संवेदनशील नही नजर आ रही। क्वारन्टीन सेन्टर में रुके हुए मजदूरों को न रुकने की समुचित व्यवस्था मिल पा रही है न उनके भोजन इत्यादि की व्यवस्था पर प्रशासन ध्यान दे रहा है। निगम द्वारा मास्क सेनेटाइजर और राहत सामग्रियों की खरीद में व्यापक पैमाने में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। कितनी संख्या में मजदूर अन्य राज्यों में पलायन किये हैं इसका सही सही आंकड़ा श्रम विभाग जानबूझकर उपलब्ध नही करा रहा। श्री साहू ने कहा छात्रों एवं मजदूरों की वापसी के लिये वे लगातार लोकसभा अध्यक्ष और संबंधित राज्य सरकारों से संपर्क कर प्रयास करते रहे जिसके परिणामस्वरूप अधिकांश लोगों की वापसी संभव हो सकी। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रभारी मंत्री से भी क्षेत्र की समस्या को लेकर चर्चा की। साथ ही यहां हर संभव सेवा और सहयोग के लिये भाजपा कार्यकर्ताओं से सतत संपर्क में रहे। जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री मास्क सेनेटाइजर इत्यादि का वितरण बड़े पैमाने में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया तथा अभी भी लगातार रास्तों में और क्वारन्टीन सेन्टर में भाजपा की टीम मजदूरों को राहत सामग्री पहुंचा रही है। 
 
उन्होंने किसान न्याय योजना को आड़े हाथों लेते हुये कहा कि ये भूपेश सरकार की अन्याय योजना है। उन्होंने घोषणा पत्र की प्रति दिखाकर पत्रकार बंधुओं के माध्यम से भूपेश सरकार से सवाल किया कि इसमें कहाँ लिखा है कि किसानों को धान का समर्थन मूल्य किश्तों में दिया जायेगा। श्री साहू ने यह भी सवाल किया कि जिले राहत कार्य मे 2 माह में कितना पैसा खर्च हुआ उसका हिसाब दें। उन्होंने कहा कि गरीबों को मुफ्त में खाद्यान्न किसानों को सम्मान निधि की राशि महिलाओं के जनधन खातों में राशि जमा कराने से लेकर मुफ्त ईंधन इत्यादि तमाम योजनायें केंद्र सरकार की है राज्य सरकार की तरफ से कोई राहत पैकेज छग की जनता को उपलब्ध नही कराया गया है। स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर सरकार केवल एम्स अस्पताल के भरोसे है। राज्य की सरकार इस विपदा के समय मे   हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।
इस दौरान सांसद के साथ विधायक  रंजना साहू पूर्व जिलाध्यक्ष रामु रोहरा जिला संवाद प्रमुख कविन्द्र जैन, विजय साहू, शिवदत्त उपाध्याय,नेता प्रतिपक्ष नरेन्द्र रोहरा, जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू ,ऋषभ देवांगन, उमेश साहू, अर्जुन जसवानी, डिपेंद्र साहू , उपस्थित थे।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने