बड़ी खबर - रेत कांड: खूबलाल ध्रुव मामले में 7 आरोपी लिए गए हिरासत में


शिकायत करते खूबलाल

धमतरी। रेत खदान में खूबलाल ध्रुव के साथ हुए मारपीट मामले में पुलिस ने 7 लोगों को हिरासत में लिया है। खूब लाल ध्रुव, सदस्य जिला पंचायत धमतरी ने  लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अवैध रूप से चल रहे रेत खदान की परेशानी को ध्यान में रखते हुए 18/06/2020 की रात्रि 11:00 बजे ग्रामीण जनों की सूचना पर अपने साथियों के साथ जोरातरई डाभा रेत खदान के संचालन को रोकने गया था जिस पर वहां मौजूद लोगों के द्वारा उन्हें जातिसूचक गाली गलौज कर डंडा राड आदि से मारपीट कर उनके मोबाइल, चैन व अंगूठी को छीन लिया कि उक्त रिपोर्ट पर धारा 392, 294, 323, 506, 147, 148, 149, 342 भादवि एवं 3(1)5, 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)V एससी एसटी एक्ट के तहत थाना कुरूद में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

          उक्त घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक बी पी राजभानु को मिलने पर जिला पंचायत सदस्य के ऊपर हमला  करने वाले आरोपियों की पता तलाश कर त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित करते हुए थाना प्रभारी कुरूद विपिन लकड़ा, थाना प्रभारी भखारा कोमल नेताम एवं थाना प्रभारी मगरलोड गगन वाजपेई के नेतृत्व में अलग-अलग टीम तैयार   किया गया तथा घटना की जानकारी मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मनीषा ठाकुर रावटे, उप पुलिस अधीक्षक अजाक  सारिका वैद्य एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुरूद रश्मिकांत मिश्र तत्काल मौके पर पहुंचकर टीम को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु रवाना किया गया।

         उक्त पुलिस टीम के द्वारा   त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल आरोपियों की पतासाजी कर काफी मशक्कत से घटना में शामिल 07 आरोपियों को पतासाजी कर हिरासत में लिया गया है । पकड़े गए आरोपियोंमें -
1.गुरदीप सिंह पिता स्वर्गीय शिवदेव सिंह उम्र 38 वर्ष तहसील बिलासपुर जिला रायपुर उत्तर प्रदेश
2.करण जोशी पिता विनोद जोशी उम्र 35 वर्ष  सोमवार का बाजार थाना बिलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश 
3.राजेश तिवारी पिता स्वर्गीय इंद्र देव तिवारी उम्र 37 वर्ष  ग्राम भरतवा थाना सुखदूर जिला देवरिया उत्तर प्रदेश 
4.अवधेश सिंह पिता राजेंद्र सिंह उम्र 22 वर्ष  लेधोरा थाना लेधोरा जिला टीकमगढ़ मध्य प्रदेश 
5.रमनदीप सिंह श्रवण सिंह उम्र 24 वर्ष  टहाखुर्द थाना बिलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश 
6.जसवीर सिंह पिता मेवा सिंह उम्र 22 वर्ष  करारी शहर निहोलका जिला मोहाडी पंजाब हाल तेलीबांधा रायपुर 
7.श्याम कुमार गुप्ता पिता शिव नाथ गुप्ता उम्र 23 वर्ष साकिन टनोई थाना संदना जिला सीतापुर उत्तर प्रदेश

          घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पता तलाश की जा रही है, हिरासत में लिए गए उक्त आरोपियों से विस्तृत पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार अन्य आरोपियों का पता तलाश कर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।ज्ञात हो कि घटना के बाद तत्काल  गिरफ्तारी की मांग की गई है। बड़ी बात यह है कि पकडे गए में ज्यादातर बाहरी है आखिर वे यहाँ क्या कर रहे हैं। इस मामले में 50 से अधिक आरोपी होने की आशंका है। 

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने